Cheap Travel Tips: घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है, लेकिन अक्सर लोग बढ़ते खर्चों की वजह से अपनी ट्रिप टाल देते हैं। फ्लाइट टिकट, होटल, खाने-पीने और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च कई बार पूरे बजट को बिगाड़ देता है। यही कारण है कि लाखों भारतीय हर साल यात्रा का प्लान तो बनाते हैं, लेकिन खर्च के डर से उसे पूरा नहीं कर पाते।
{"_id":"6a3244e389c04b9b17034ab1","slug":"cheap-travel-tips-how-to-save-money-while-travelling-in-hindi-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget Travel Hacks: 5 तरीकों से सफर का खर्च हो सकता है आधा, बजट में ऐसे करें यात्रा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Budget Travel Hacks: 5 तरीकों से सफर का खर्च हो सकता है आधा, बजट में ऐसे करें यात्रा
Wed, 17 Jun 2026 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:39 PM IST
सार
Travel Cost Saving Tips: यात्रा का खर्च कम कैसे किया जा सकता है? यात्रा का खर्च कम करने के लिए पहले से टिकट बुक करें, बजट-फ्रेंडली ठहराव चुनें, स्थानीय भोजन का आनंद लें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और यात्रा की पूरी योजना पहले से तैयार करें। इन तरीकों से ट्रैवल बजट में बड़ी बचत हो सकती है।
विज्ञापन
सफर का खर्च आधा कैसे होगा?
- फोटो : AI
फ्लाइट और टिकट बुकिंग में अपनाएं स्मार्ट तरीका
- फोटो : Adobe Stock
फ्लाइट और टिकट बुकिंग में अपनाएं स्मार्ट तरीका
- यात्रा का सबसे बड़ा खर्च अक्सर टिकट पर होता है।
- यदि आप सप्ताह के बीच वाले दिनों में यात्रा करते हैं तो कई बार किराया कम मिल सकता है।
- यात्रा की तारीखों में थोड़ा लचीलापन रखने और पहले से टिकट बुक करने पर भी अच्छी बचत हो सकती है।
- छुट्टियों और त्योहारों के समय अचानक बुकिंग करने से बचना चाहिए क्योंकि उस दौरान किराए काफी बढ़ जाते हैं।
होटल की जगह चुनें बजट-फ्रेंडली ठहरने के विकल्प
- फोटो : Adobe Stock
होटल की जगह चुनें बजट-फ्रेंडली ठहरने के विकल्प
- महंगे होटलों की बजाय गेस्ट हाउस, होमस्टे और छोटे लॉज कई बार बेहतर और सस्ते विकल्प साबित होते हैं।
- यदि आप किसी शहर में कई दिनों तक रुकने वाले हैं, तो लंबी अवधि के ठहराव पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है।
- यात्रा से पहले विभिन्न विकल्पों की तुलना करना हमेशा फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाने-पीने में बचाएं हजारों रुपये
- फोटो : Adobe
खाने-पीने में बचाएं हजारों रुपये
- भारत में लगभग हर शहर में स्थानीय भोजन बेहद स्वादिष्ट और किफायती होता है।
- पर्यटक इलाकों के महंगे रेस्तरां की बजाय स्थानीय बाजारों और लोकप्रिय खाने की जगहों को चुनने से खर्च काफी कम हो सकता है।
- साथ ही यात्रा के दौरान पानी की बोतल और हल्के स्नैक्स साथ रखने से बार-बार अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
स्थानीय परिवहन का सही इस्तेमाल करें
- फोटो : adobestock
स्थानीय परिवहन का सही इस्तेमाल करें
- टैक्सी और निजी वाहन कई बार यात्रा बजट का बड़ा हिस्सा खा जाते हैं।
- इसके बजाय मेट्रो, बस, लोकल ट्रेन या साझा परिवहन सेवाओं का उपयोग करना अधिक किफायती हो सकता है।
- कई शहरों में दैनिक और साप्ताहिक पास भी उपलब्ध होते हैं, जिससे बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
- पैदल घूमना न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि शहर को करीब से जानने का मौका भी देता है।