फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: दिल्ली की इन बाजारों में मिलेगा कम दामों में नवरात्रि का सामान, यहां से करें खरीदारी

Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Delhi Locations for Navratri Puja Samagri Market Check Details Here
नवरात्रि बाजार - फोटो : अमर उजाला

Navratri Puja Samagri Market: हिंदू धर्म में खास महत्व रखने वाले पर्वों में नवरात्रि भी शामिल है। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाते हैं। जिसमें से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि को देशभर में काफी उत्साह से मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। नवरात्रि नौ दिनों का पर्व है, जिसमें हर दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। लोग नवरात्रि में कलश स्थापना करते हैं और नौ दिनों तक पूजा, हवन और भजन करते हैं।  उपवास रखते हैं और अष्टमी व नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। वहीं राम नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म होता है, इसलिए उस दिन भी खास पूजा होती है। नवरात्रि का पर्व उत्साह और धूमधाम से मनाने के लिए पूजा की सामग्री, कन्या पूजन के सामान और व्रत के सामान की जरूरत होती है। नवरात्रि में सभी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए आप दिल्ली की सस्ती बाजार जा सकते हैं, जहां कम पैसों में आपको नवरात्रि का सारा सामान आसानी से मिल सकता है।

Chaitra Navratri 2023 Delhi Locations for Navratri Puja Samagri Market Check Details Here
बाजार - फोटो : सोशल मीडिया

सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार थोक सामान का बाजार है। यहां से आप बहुत कम दामों में सामान खरीद सकते हैं। सदर बाजार दिल्ली की सबसे लोकप्रिय बाजार भी है।   यहां नवरात्रि के लिए घर और मंदिर की सजावट का सारा सामान मिल जाएगा। साथ ही नवरात्रि पूजा, घटस्थापना और कन्या पूजन की भी सभी जरूरी चीजें कम दाम में मिल जाएगी।

Chaitra Navratri 2023 Delhi Locations for Navratri Puja Samagri Market Check Details Here
बाजार - फोटो : अमर उजाला

लाजपत नगर बाजार

दिल्ली की लाजपत नगर बाजार में मां दुर्गा के लिए श्रृंगार का सामान, माता रानी के वस्त्र, लाल चुनरी, कन्या पूजन के लिए चुनरी, लहंगा और पूजा का सभी सामान मिल सकता है। इसके लिए आपको अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं। बजट में खरीदारी के लिए लाजपत नगर मार्केट जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Delhi Locations for Navratri Puja Samagri Market Check Details Here
बाजार - फोटो : Amar Ujala

पहाड़गंज बाजार

राजधानी दिल्ली की सस्ती बाजारों में पहाड़गंज की मार्केट भी शामिल है। पहाड़गंज में त्योहार के मौके पर काफी भीड़ रहती है। सजावट के सामान से लेकर, मूर्तियां, पूजा का सामान और देवी के श्रृंगार का सामान यहां से कम पैसों में खरीदकर घर ला सकते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Delhi Locations for Navratri Puja Samagri Market Check Details Here
बाजार - फोटो : istock

करोल बाग मार्केट

दिल्ली की सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक करोल बाग है, जहां रोजमर्रा की सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। कन्या पूजन की सामग्री से लेकर घर की साज सज्जा और नवरात्रि के लिए अन्य जरूरी सामान करोल बाग से भी खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed