फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन जगहों पर है अध्यात्म भी और मस्ती भी, घरवालों के साथ जा सकते हैं घूमने

Tue, 02 Mar 2021 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Can go to holiday these places with family members
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

हम कभी अपने दोस्तों संग, कभी अपने पार्टनर संग या फिर कभी ऑफिस के काम से ही कहीं न कहीं घूम ही आते हैं। लेकिन हमारे घरवाले कितना घूम पाते हैं? ये सवाल जब भी आता है, तो इसका जवाब एक ही होता है कि घरवाले तो कभी-कभी ही जा पाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घरवालों को घूमाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता भी अच्छी जगहों पर घूमें, नई-नई चीजों को देखें, तो कुछ जगह ऐसी हैं, जहां उन्हें अध्यात्म और मस्ती दोनों मिल सकती हैं। इससे आपके घरवाले काफी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Can go to holiday these places with family members
पुष्कर झील - फोटो : Facebook/Pushkar

पुष्कर

  • आप अपने घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी। यहां आपको 500 से ज्यादा मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर भी जा सकते हैं। साथ ही यहां कुदरत के कई अनोखे नाजरे भी आप देख सकते हैं। आप आप कालाबेलिया नाच, हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।
Can go to holiday these places with family members
rishikesh - फोटो : istock

ऋषिकेश

  • बात जब अध्यात्म और घूमने की आती है, तो सबसे पहला नाम ऋषिकेश का आता है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। ये जगह शांति के लिए भी जानी जाती है। काम की थकान के बीच आप यहां अपने घरवालों संग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can go to holiday these places with family members
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places

महाबलेश्वर

  • महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये मुंबई से लगभग 250 किलोमटर दूर है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। जहां आपको रोमांच और अध्यात्म दोनों मिल जाएंगे। यहां आप विल्सन पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आप महाबलेश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आपको आनंद मिल सकता है।
विज्ञापन
Can go to holiday these places with family members
Hampi - फोटो : istock

हंपी

  • हंपी भी घरवालों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है। यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां आप विरूपाक्ष मंदिर, रॉक क्लाइंबिंग, हाथियों का तबेला और क्लिफ जपिंग भी जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed