{"_id":"699410e0fc6bf60773078c1b","slug":"budget-plan-for-visit-braj-ki-holi-2026-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Braj Ki Holi: लड्डूमार से लेकर लट्ठमार तक...जानें कब खेली जाएगी कौन सी होली, कैलेंडर देखकर बनाएं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Braj Ki Holi: लड्डूमार से लेकर लट्ठमार तक...जानें कब खेली जाएगी कौन सी होली, कैलेंडर देखकर बनाएं प्लान
Fri, 20 Feb 2026 01:04 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:04 PM IST
सार
Budget Plan For Visit Braj Ki Holi 2026: मथुरा की होली तो विदेशों में भी फेमस है। ऐसे में अगर आप भी इस होली पर ब्रज में जाना चाहते हैं तो उसके लिए यहां पूरा प्लान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रज की होली कब से है ?
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Budget Plan For Visit Braj Ki Holi 2026: ब्रज की होली एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि लगभग 40 दिनों तक चलने वाला भक्ति, रंग और उत्साह का महापर्व है। ये होली विशेष रूप से राधा-कृष्ण की लीलाओं, फाग गीतों और पारंपरिक आयोजनों से भरपूर होती है। ब्रज क्षेत्र, जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगांव जैसे स्थानों में फैला हुआ है, इस दौरान भव्य रूप से रंगों से सराबोर हो जाता है।
ब्रज की होली कब से है ?
- फोटो : instagram
ब्रज होली 2026 के प्रमुख कार्यक्रमों का शेड्यूल
- 25 फरवरी: बरसाना में लड्डू मार होली
- 26 फरवरी: बरसाना में लट्ठमार होली
- 27 फरवरी: नंदगांव में लट्ठमार होली
- 28 फरवरी: वृंदावन में फूलों की होली उत्सव
- 01 मार्च: गोकुल में छड़ी मार होली
- 02 मार्च: गोकुल में होली उत्सव
- 03 मार्च: होलिका दहन
- 04 मार्च: होली का पर्व
- 05 मार्च: दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली उत्सव
ब्रज की होली कब से है ?
- फोटो : instagram
ब्रज होली के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
- होली के उत्सव के दौरान रंग और पानी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा हो सकता है। इसलिए, होली खेलते वक्त सावधानी रखें। रंगों और पानी का उपयोग करते समय आंखों और चेहरे को बचाकर रखें।
- ब्रज की होली एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है, तो वहां के पारंपरिक आयोजनों और मान्यताओं का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज की होली कब से है ?
- फोटो : instagram
- होली खेलने के लिए हल्के, पुराने कपड़े पहनें क्योंकि रंगों से दाग लग सकते हैं। साथ ही, हल्के रंगों के कपड़े पहनें ताकि ज्यादा रंग आपके शरीर पर चिपकने न पाए।
- ब्रज में होली के दौरान गर्मी और ज्यादा भीड़-भाड़ हो सकती है। इसलिये खुद को हाइड्रेटेड रखें और ज्यादा समय तक धूप में खड़ा होने से बचें।
विज्ञापन
ब्रज की होली कब से है ?
- फोटो : instagram
- ब्रज की होली का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इसके पारंपरिक रूपों को समझने के लिए वहां की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानना फायदेमंद रहेगा।
- चूंकि यह एक लोकप्रिय पर्व है, इसलिए ब्रज में जाने के लिए अपनी यात्रा और आवास पहले से बुक कर लें, ताकि कोई परेशानी न हो।
- यदि आप ब्रज की होली के खास उत्सवों में भाग लेना चाहते हैं, तो पहले से जान लें कि किस दिन कहां कौन सा आयोजन हो रहा है।