फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं महाराष्ट्र के ये 5 शहर, यहां नहीं घूमे तो कुछ नहीं घूमा

Thu, 28 Nov 2019 12:40 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Best tourist places in maharashtra, includes Mumbai, Shirdi, Aurangabad
Maharashtra tourism - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र इन दिनों राजनीति को लेकर काफी चर्चा में है। राजनेताओं का दिल्ली-मुंबई आना जाना लगा हुआ है। लेकिन पर्यटन के लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र भारत का एक समृद्ध राज्य रहा है। इसे ‘गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। देश के दूसरे राज्यों की तुलना में यह बहुत बड़ा है। एक तरफ पहाड़ इस राज्य की खूबसूरती बढ़ाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। प्राचीन किलों, महलों, गुफाओं, मंदिरों और कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के मामले में महाराष्ट्र समृद्ध रहा है। आप भी अगर महाराष्ट्र घूमना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं यहां के पांच पर्यटन शहरों के बारे में:

Best tourist places in maharashtra, includes Mumbai, Shirdi, Aurangabad
Gateway Of India, Mumbai - फोटो : Pixabay

सपनों की नगरी-मुंबई
कहा जाता है। बॉलीवुड और गेटवे ऑफ इंडिया के अलावा मुंबई कई पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। सिद्धिविनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, हाजी अली दरगाह, मरीन ड्राइव से लेकर यहां घूमने लायक कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। अरब सागर के किनारे स्थित मुंबई में समंदर किनारे आप लहरों का मजा ले सकते हैं। मरीन ड्राइव घूमने की एक ऐसी जगह है, जहां पानी में अपने पैर लटकाकर बैठना सुकून देता है। वहीं बांद्रा में कई बॉलीवुड सितारों का घर है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए तो यहां के स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना मजेदार होगा। वडा पाव, पाव भाजी, दही पुरी, पानी पुरी और काला खट्टा जैसी चीजें आपको अपना मुरीद बना लेंगी।

Best tourist places in maharashtra, includes Mumbai, Shirdi, Aurangabad

अजंता और एलोरा गुफाएं  
महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं- अजंता और एलोरा गुफाएं,जो भारत की सबसे प्राचीन प्राचीन रॉक-कट गुफाओं में से एक हैं। अजंता और एलोरा की गुफाएं एक-दूसरे से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन अपने महत्वत की वजह से इन दोनों का नाम हमेशा साथ में लिया जाता है। ये गुफाएं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा घूमने जाने वाले पयर्टन स्थलों में से है। सुंदर मूर्तियों, चित्रों और भित्तिचित्रों के साथ सुसज्ज्ति अजंता और एलोरा की गुफाएं बौद्ध, जैन और हिंदू स्मारकों का मेल है। इन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best tourist places in maharashtra, includes Mumbai, Shirdi, Aurangabad
Temple in Pune - फोटो : Pixabay

पुणे, महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और पर्यटकों के लिए यह प्रमुख स्थल है। पुणे के पर्यटन स्थल लोगों को रोमांच से भर देते हैं। पुणे शहर अपने ऐतिहासिक किलों, साफ समुद्र तटों, पिकनिक स्पॉट और झरनों की वजह से जाना जाता है। यहां घूमने के लिए आगा खान पैलेस, पार्वती हिल, राजगढ़ का किला, लाल महल, सिंहगढ़ किला, पेशवा उद्यान, सिंहगढ़ किला आदि कई जगहें हैं। अगर आप महाराष्ट्र घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पुणे जाना न भूलें।

विज्ञापन
Best tourist places in maharashtra, includes Mumbai, Shirdi, Aurangabad
shirdi sai baba

शिरडी वाले साईं बाबा
शिरडी वाले साईं बाबा के बारे में भला किसने नहीं सुना है। शिरडी नासिक शहर से जुड़ा हुआ है। यह न केवल महाराष्ट्र का बल्कि देश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भारत के महान संत साईं बाबा का यह घर है, जहां उनके कई मंदिर बने हुए हैं। साथ ही उनसे जुड़े हुए अन्य ऐतिहासिक स्थल भी हैं। शिरडी की यात्रा के दौरान आप यहां स्थित चावड़ी, समाधि मंदिर और वेट एन जॉय वाटर पार्क जैसे स्थल भी घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed