क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं। तो लक्षद्वीप बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। भारत के सबसे छोटे इस केद्र शासित प्रदेश में देखने और एंडवेंचर करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। जिसे देखना हर किसी की ख्वाहिश होगी। देश-विदेश से पर्यटक हर साल यहां आते हैं।
2 of 5
लक्षद्वीप के रेतीले समुद्र तट
- फोटो : Lakshadweep UT
सर्दियों के मौसम में लक्षद्वीप की सैर सबसे बढ़िया विकल्प है। यहां के खूबसूरत बीच के नजारे बेहद प्यारे होते हैं। वहीं समंदर के अंदर की दुनिया भी बेहद रंगीन है। जिसे पर्यटक स्कूबा डाइविंग के जरिए देख सकते हैं।
अगर आप स्नोर्केलिंग करने की चाहत रखते हैं तो लक्षद्वीप के समंदर इसके लिए सबसे बेस्ट जगह होगी। यहां पर पानी के अंदर देखने के लिए बेहद अद्भुत नजारे हैं। रंग-बिरंगे जीव और प्रवाल भित्ति देखने के लिए स्नोर्केलिंग एक शानदार आइडिया होगा।
4 of 5
डाइविंग करते हुए
- फोटो : Pixabay
समंदर के अंदर जीवों को सामने से देखने का शौक है तो यहां के कल्पेनी बीच पर स्कूबा डाइविंग की जा सकती है। यहां पर अंडरवाटर देखने के लिए बहुत कुछ है जो आपको जीवनभर के लिए याद रहेगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लक्षद्वीप में तेज रफ्तार काइटसर्फिंग भी की जा सकती है। अगर आप तेज रफ्तार एंडवेंचर करने की चाहते रखते हैं। यहां के कद्मत आईलैंड पर जरूर जाएं। वहीं यहां के मिनिकॉय बीच पर लाइट हाउस बना है। जिसके अंदर जाकर आपको पुराने जमाने में जीने का एहसास होगा। इसके साथ ही कनोइंग जैसी एक्टिविटी भी बेहद दिलचस्प लगती है। अगर आप कपल हैं और यहां घूमने पहुंचे हैं तो यहां के सबसे छोटे आईलैंड बित्रा पर जरूर जाएं। रोमांटिक डेट के लिए इससे बेहतरीन दूसरी जगह नहीं हो सकती।