फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में पाना है बढ़ते तापमान से राहत, तो देहरादून के इस इलाके में जाने का प्लान बनाएं

Tue, 07 May 2019 11:04 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 07 May 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in chakrata dehradun
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala

वीकेंड को शानदार बनाने का सबसे बेहतरीन जरिया है आपस-पास के हॉलिडे डेस्टिनेशन पर जाकर सुकून भरा पल बिताना। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं मालूम हो पाता है कि आखिर वो कौन सी जगह जाएं जहां पर दो दिन शांति व सुकून से समय बिता सकें। दिल्ली के आसपास देहरादून, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन इन्हीं शहरों में कई ऐसी जगह हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और लोगों की पहुंच से दूर भी है। इन्हीं जगहों में से एक है देहरादून में स्थित चकराता। 

best places to visit in chakrata dehradun
- फोटो : AmarUjala

देहरादून से 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चकराता समुद्र तल से 7000 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जो लोग अपने परिवार या पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो चकराता बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां कई जगहों पर फोटो क्लकि करना मना है। 

best places to visit in chakrata dehradun

चकराता में कई बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां आप घूम सकते हैं। जैसे कि टाइगर फॉल। यह झरना समुद्र तलसे 1395 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक छोटे से तालाब में ऊपर से गिरते हुए पानी का खूबसूरत नजारा यहां आए पर्यटकों को आकर्षित करता है। वाटर फॉल के साथ में मौजूद हरे-भरे पेड़-पौधे इस नजारे को और भी खूबसूरत बना देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in chakrata dehradun

चकराता में देव वन स्थित है। यहां से आपको हिमालय के पहाड़ भी दिख जाएंगे। यह वन चकराता से 16 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। देव वन समुद्र तल से 9500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ रामताल गार्डन घूम सकते हैं। 

विज्ञापन
best places to visit in chakrata dehradun
- फोटो : SharmanandBijalvan/AmarUjala

चकराता का स्थानीय बाजार भी बेहद आकर्षक है। यहां आपको की लोकल चीजें मिल जाएंगी। इसके अलावा आप लाखमंडल भी घूम सकते हैं। महाभारत में इस जगह का संबंध बताया जाता है। स्थानीय लोगों में यह मान्यता है कि पांडवों ने यहां आकर विश्राम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed