August Me Ghoomne Ki Jagah: अगस्त का महीना भारत में मानसून के पूरे रंग लेकर आता है। इस समय पहाड़ हरे-भरे हो जाते हैं, झरने पूरे वेग से बहते हैं और कई पर्यटन स्थल अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं। अगर आप दफ्तर या कॉलेज की छुट्टियों में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त यात्रा के लिए बेहतरीन समय माना जाता है। हालांकि, मानसून के कारण हर जगह जाना सही नहीं होता। इसलिए ऐसी जगह चुनना जरूरी है जहां मौसम सुहावना हो, प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक हो और यात्रा सुरक्षित व आरामदायक रहे।
{"_id":"6a6c49babddb499312032f7e","slug":"best-places-to-visit-in-august-travel-destinations-august-me-ghoomne-ki-jagah-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"August Travel 2026: अगस्त में घूमने के लिए भारत की 15 सबसे खूबसूरत जगहें, मानसून बना देगा ट्रिप यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
August Travel 2026: अगस्त में घूमने के लिए भारत की 15 सबसे खूबसूरत जगहें, मानसून बना देगा ट्रिप यादगार
Fri, 31 Jul 2026 01:05 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
Best Places To Visit In August : अगस्त में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं?
अगस्त में मनाली, मुन्नार, मेघालय, कोडाइकनाल, कूर्ग, महाबलेश्वर, गंगटोक, दार्जिलिंग, वैली ऑफ फ्लावर्स, वायनाड और उदयपुर जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। मानसून के दौरान यहां हरियाली, झरने और सुहावना मौसम यात्रा को खास बना देते हैं।
विज्ञापन
अगस्त में कहां घूमने जाएं
- फोटो : Ai
मनाली
- फोटो : AI
अगस्त में घूमने के लिए 15 बेस्ट जगहें
मनाली, हिमाचल प्रदेश
- बारिश के मौसम में मनाली की वादियां और भी खूबसूरत दिखाई देती हैं।
- सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर और स्थानीय कैफे यात्रियों को खूब आकर्षित करते हैं।
- मौसम सुहावना रहता है, लेकिन निकलने से पहले सड़क और मौसम की जानकारी जरूर लें।
मुन्नार
- फोटो : AI
मुन्नार, केरल
- मुन्नार में चाय के बागानों के बीच सुकून भरी यात्रा की जा सकती है।
- केरल का मुन्नार मानसून में हरे-भरे चाय बागानों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है।
- अगस्त में यहां बारिश की बूंदों के बीच पहाड़ियों का नजारा बेहद मनमोहक लगता है।
- कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोडाइकनाल
- फोटो : instagram
कोडाइकनाल, तमिलनाडु
- अगस्त के महीने में तमिलनाडु के कोडाइकनाल घूमना बेहतर फैसला बन सकता है।
- झील, पाइन के जंगल और शांत वातावरण के कारण कोडाइकनाल मानसून में बेहद खूबसूरत लगता है।
- यहां बोटिंग और ट्रैकिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
मेघालय
- फोटो : Adobe
मेघालय
- शिलांग, चेरापूंजी और डॉकी अगस्त में किसी जन्नत से कम नहीं लगते।
- झरने अपने पूरे वेग पर होते हैं और हर तरफ हरियाली छा जाती है।
- मेघालय बादलों और झरनों की धरती मानी जाती है।
- अगर आप बारिश को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो मेघालय बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- यहां के झरने, गुफाएं और लिविंग रूट ब्रिज मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।
- बारिश के मौसम में यह राज्य किसी प्राकृतिक स्वर्ग जैसा लगता है।