फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: बरसात में इन जगहों पर घूमने जाएं, सुहाने मौसम का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे आप

Mon, 26 May 2025 05:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 May 2025 05:06 PM IST
सार

Places To Visit During Monsoon in India  आइए जानते हैं कुछ ऐसी बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप इस मौसम में घूमने का पूरा आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Best Places To Visit During Monsoon in India barish me kaha ghumne jaye disprj
मानसून में कहां घूमने जाएं - फोटो : adobe

Places To Visit During Monsoon in India : बरसात के मौसम सुहाना, मिट्टी की सौंधी खुशबू से भरा और ठंडक भरा होता है। बरसात का मौसम अपने साथ हरियाली, ठंडी हवा और एक अलग ही सुकून लेकर आता है। ऐसे में अगर आपको कहीं घूमने का मन हो तो भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां मानसून के दौरान प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है। बरसात का मौसम सिर्फ घर में बैठकर चाय और पकौड़ों का आनंद लेने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति के सबसे खूबसूरत रूप को देखने का भी सबसे अच्छा समय होता है। इन जगहों पर घूमकर आप मानसून को सच में जी सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप इस मौसम में घूमने का पूरा आनंद ले सकते हैं।

Best Places To Visit During Monsoon in India barish me kaha ghumne jaye disprj
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं - फोटो : instagram

माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू बारिश के मौसम में और भी हरा-भरा और सुंदर हो जाता है। नक्की लेक, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर यहां की खास जगहें हैं।

Best Places To Visit During Monsoon in India barish me kaha ghumne jaye disprj
लोनावला - फोटो : Adobe stock

लोनावला-खंडाला, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के नजदीक स्थित ये दो हिल स्टेशन मानसून के दौरान झरनों, हरियाली और कोहरे से ढके नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit During Monsoon in India barish me kaha ghumne jaye disprj
मेघालय - फोटो : Adobe

चेरापूंजी, मेघालय

दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में शुमार चेरापूंजी मानसून में रोमांचक अनुभव देता है। यहां के झरने, गुफाएं और पुल एकदम जादुई अनुभव देते हैं।

विज्ञापन
Best Places To Visit During Monsoon in India barish me kaha ghumne jaye disprj
कूर्ग - फोटो : instagram

कूर्ग, कर्नाटक

'दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड' कहे जाने वाले कूर्ग में मानसून के दौरान कॉफी के बागान, बादलों से घिरे पहाड़ और झरनों का नजारा देखने लायक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed