फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2020: गोवा ही नहीं ये 6 जगहें भी है बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, यहां मनाएं नए साल का जश्न

Mon, 23 Dec 2019 09:20 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
best places to celebrate new year in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
Travel Destination - फोटो : Amar Ujala

नए साल के मौके पर आप कहां छुट्टियां मनाने जाना चाहते हैं? अधिकतर लोगों की पसंद होती है गोवा। समंदर किनारे का आनंद, न्यू ईयर सेलिब्रेशन इवेंट, पार्टी, मस्ती जैसे कई कारण हैं गोवा जाने को, लेकिन हर बार गोवा ही क्यों! गोवा के अलावा भी बहुत सारे शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं देश में, जहां जाकर आपके नए साल का जश्न इतना शानदार हो जाएगा कि आप वहां का अनुभव आजीवन नहीं भूल पाएंगे। आइए, आपको बताते हैं उन शानदार जगहों के बारे में: 

best places to celebrate new year in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
coorg

कूर्ग
कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है- कूर्ग। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग को देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक माना जाता है। बंगलूरू की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून के कुछ पल बिताने लोग यहां जरुर जाते  हैं। यहां की यात्रा कर लोग एक बार फिर से ऊर्जा से भर जाते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में अभय जलप्रपात, नल्कनड पैलेस, बारापोल नदी, ब्रह्मगिरी शिखर, इरुप्पु जलप्रपात, नामद्रोलिंग मठ, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, चेलवारा में माइक्रोलाइट उड़ान, कावेरी नदी कोण आदि जगहें हैं। अगर आप यहां जाते हैं तो नए साल का सेलिब्रेशन आपका शानदार होने वाला है।

best places to celebrate new year in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
gokarna - फोटो : Pixabay

गोकर्ण
अरब सागर पर स्थित कर्नाटक का एक शहर है- गोकर्ण। यह एक हिंदू तीर्थस्थल है, जहां महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्र स्थल हैं। गोकर्ण को अक्सर कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है। कारण कि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं। आराम करने के लिए यहां के 'बीच' आकर्षण का केंद्र होते हैं। ओम बीच, महाबलेश्वर मंदिर, कुडले बीच, गोकर्ण बीच, याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ, पैराडाइज बीच आदि यहां आकर्षण का केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to celebrate new year in India youth celebration for New year 2020  favorite spot
मसूरी - फोटो : Pixabay

मसूरी
मसूरी पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड की एक खूबसूरत और शानदार जगह है। सर्दियों में यहां ठंड ज्यादा होती है, लेकिन दिसंबर से फरवरी तक यहां जाना आपके लिए सस्ता होगा। ऑफ सीजन होेने के कारण यहां घूमना सस्ता साबित होगा। इस दौरान यहां भीड़-भाड़ कम होने के कारण आप सुकून महसूस करेंगे। हिमालयन रेंज से पहाड़ों की खूबसूरती निहारना शानदार होता है।

विज्ञापन
best places to celebrate new year in India youth celebration for New year 2020  favorite spot

शिलांग  
उत्तर पूर्व भारत में शिलांग एक शानदार पर्यटन स्थल है। दिसंबर-जनवरी में शिलांग घूमना एक बेहतर विकल्प है। अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर में अपेक्षाकृत कम पैसे खर्च होंगे। कारण कि होटलों और टैक्सी का टैरिफ कम रहता है। सुंदर और मनोहर पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग में के वार्डस लेक, उमियाम झील, पोलो ग्राउंड, मिनी चिड़ियाघर, हाथी झरना और शिलांग की पर्वत चोटी जैसे प्रमुख सुंदर स्पॉट मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed