फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैचलर पार्टी ट्रिप की कर रहे हैं तैयारी तो भारत की इन पांच जगहों पर जाना बनता है

Wed, 11 Sep 2019 12:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 11 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
best places for bachelor trip in india

शादी से कुछ दिनों पहले बैचलर पार्टी करना युवाओं में काफी पॉपुलर हो चुका है। चाहे लड़का हो या लड़की शादी से पहले सभी अपने दोस्तों संग बैचलरेट सेलिब्रेट करने जाते हैं। भले ही ये ट्रेंड बन गया हो लेकिन ये एक अच्छा ट्रेंड जिसमें आप अपने दोस्तों के साथ कुछ बेहद खूबसूरत पल बिताते हैं। अगर आप भी ये दोस्तों संग बैचलरेट के लिए कहीं जाने कि सोच रहे हैं तो हम आपकी ये परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। जानें बैचलरेट पार्टी के लिए कुछ बेस्ट डेस्टीनेशन के बारे में।

best places for bachelor trip in india
जीरो वैली
अरुणाचल प्रदेश में एक सुंदर घाटी जिसे 'जीरो वैली' कहते हैं और यहाँ जाने वाले इसे जन्नत कहते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त बैचलर ट्रिप पूरी कर सकते हैं। भारत में सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक जीरो फेस्टिवल भी आपको एक अलग अनुभव देगा और यही कारण है कि यह भारत में बैचलर पार्टी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
best places for bachelor trip in india
गोकर्ण
गोकर्ण काफी हद तक गोवा की तरह है। यहां के ओम बीच और पैराडाइस बीच काफी फेमस हैं। पहाड़ों से घिरे इन समुद्रों तटों पर की गई पार्टी आपकी यादों में हमेशा रहेगी। यहां आप हवाई मार्ग के जरिए डैबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचकर गोकर्ण के लिए टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं। आप यहां पर स्थानीय भोजन और सी-फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best places for bachelor trip in india
अलेप्पी
पूरब का वेनिस कहे जाने वाले इस शहर में आप समुद्र, झीलों और हरियाली का मजा ले सकते हैं। अलेप्पी हाउसबोट पर दौरे के लिए जाना जाता है। दुनियाभर में यहां के सनसेट और सनराइज के नजारे के चर्चे हैं। इस खूबसूरत जगह की यात्रा करने आने के लिए विदेशी भी बेताब रहते हैं। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। 
विज्ञापन
best places for bachelor trip in india
गोवा
भारत का पार्टी कैपिटल कहलाए जाने वाला गोवा में बैचलरेट पार्टी हो जाए तो क्या बात है। यहां आप बीच पर मस्ती, लेट नाइट क्लब, क्रूज पार्टी और एडवेंचर स्पॉर्ट्स एंजॉय कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बिताएं गए ये खास पल आपको हमेशा याद रहेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed