फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के ये चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हैं कपल की पहली पसंद, शादी के बाद आप भी करें ट्रैवल

Thu, 25 Apr 2024 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Apr 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
Top four Honeymoon Destinations in India Most Romantic places For couples
हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

हर कपल अपनी शादी के बाद हनीमून पर जाने को लेकर उत्साहित होता है। इसके लिए वह सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं। शादी की रस्मों रिवाज के बीच इतनी व्यस्तता हो जाती है कि एक दूसरे को जानने समझने का मौका ही नहीं मिलता। यही वो टाइम है जब पति पत्नी शादी में हुई थकान मिटाते हैं और रिलैक्स करते हैं। हनीमून एक ऐसा मोमेंट होता है जब कपल अपनी लाइफ के सबसे हसीं पलों को जीते हैं। हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं। ऐसे में अगर हनीमून एक बेहतरीन डेस्टिनेशन पर हो तो कहना है क्य। हनीमून प्लान करते समय जगह का बहुत अहम भूमिका होती है। अगर आपकी भी शादी की डेट नजदीक है और आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताएंगे भारत के ऐसे चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ जा सकते हैं।   

Top four Honeymoon Destinations in India Most Romantic places For couples
हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

गोवा

कपल शादी के बाद हनीमून पर गोवा जा सकते हैं। गोवा कपल्स के लिए भारत की सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां नए कपल्स बीच पर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर आने वाले जीवन के सपने देखते हैं। गोवा में लेट नाइट पार्टी, रंगीन रातें ही इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। गोवा में अगर बीच की बात करें तो कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, वागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच पालोलेम बीच कपल्स की फर्स्ट चॉइस हैं।

Top four Honeymoon Destinations in India Most Romantic places For couples
हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : Istock

मनाली

मनाली में खूबसूरत फूलों के बगीचों, हरियाली और बहते झरने के बीच पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डाले हनीमून मनाने का अपना ही आनंद होता है। शादी शुदा जोड़ों के लिए मनाली शानदार हनीमून स्पॉट हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कुल्लू की घाटी शानदार दिखती है। मनाली एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां खूबसूरत नेचर ही नहीं एक से बढ़ एक एडवेंचरस का भी मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और माउंटेन बाइकिंग जैसे ढेरों एडवेंचर कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग दर्रा, ठंडे गर्म पानी के चश्मे, नेहरू कुंड, सोलंग घाटी, जैसे खूबसूरत जगहों पर अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top four Honeymoon Destinations in India Most Romantic places For couples
हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : iStock

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग चाय बागानों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, ये बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। दार्जिलिंग को "क्वीन ऑफ हिल्स" भी कहा जाता है। अगर आप भी अपना हनीमून यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां आप टॉय ट्रेन से घूम सकते हैं। जब पार्टनर के साथ ट्रेन में बैठकर यहां चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देखेंगें तो आपका हनीमून यादगार बन जाएगा। आप पार्टनर के साथ यहां टाइगर हिल से और कंचनजंगा के पीछे से उगते सूरज को देख सकते हैं। मौसम साफ रहने पर आपको यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Top four Honeymoon Destinations in India Most Romantic places For couples
हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : Istock

श्रीनगर

श्रीनगर हनीमून मनाने के लिए कपल की हमेशा से पहली पसंद रहा है। ये शहर झीलों और इसमें चलने वाली हाउसबोट के लिए जाना जाता है। यहां की डल झील में कमल के फूलों से सजे तैरते हाउस बोट आपको अपनी तरफ खींचेंगे। शादी शुदा जोड़े इन बोट में बैठकर अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। अगर आप शांति और घने पहाड़ों के बीच पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो ये बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आपको यहां झील के साथ बाग बगीचे भी घूमने को मिलेंगें। शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई सुंदर बागों को घूमे बिना आपका हनीमून अधूरा है। इन बागों में चिनार के पेड़, रंग बिरंगे फूल और बागों में बनाए गए झरने बहुत सुंदर लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed