अगर आप पिकनिक मनाना चाहते हैं लेकिन आपको दिल्ली में पिकनिक मनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है, तो फिक्र न करें। दिल्ली में ऐसे कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप एक बार चले गए तो वहां से वापस आने का आपका मन नहीं करेगा। दिल्ली अपने कुछ बेहतरीन किले और वाइल्ड लाइफ सैंचुरी के लिए बेहद प्रसिद्ध है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के आस-पास कौन-कौन से पिकनिक स्पॉट हैं।
असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी
इस सैंचुरी की खास बात यह है कि यहां आपको करीबन 200 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी के आस-पास वाले इलाके को पयार्वरण और वन मंत्रालय द्वारा ईको सेन्सिटिव जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब पर्यटको के लिए अब बड़े -बड़े होटल के बजाय छोटे-छोटे खूबसूरत मकान होगे। ऐसे में अब इस सैंचुरी की खूबसूरती दोगुना हो जाएगी।
3 of 4
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
- फोटो : social media
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
किंगडम ऑफ ड्रीम्स सच में किसी सपने जैसा ही है। इसकी बनावट और सजावट ऐसी है कि कोई भी व्यक्ति यहां अपना पूरा दिन बिता सकता है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स में एक तरफ नाटक महल है, जहां देश-विदेश के नाटक कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ शीश महल है, जहां आप अच्छे -अच्छे कपड़े पहनकर खूबसूरत फोटो खिचवा सकते हैं। तीसरा सबसे बेहतरीन हिस्सा जिसे इनडोर स्ट्रीट ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है, जिसमें भारत के लाजवाब खाना मिलता है।
4 of 4
लोधी गार्डन
- फोटो : social media
लोधी गार्डन
अगर आप मुगल शासन के इतिहास को जीना चाहते हैं तो लोधी गार्डन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। लोधी गार्डन में मोहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मकबरे हैं। यहां के बाग बेहद ही खूबसूरत हैं। लोधी गार्डन में आप निशुक्ल फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इसलिए अक्सर लोग पिकनिक बनाने के लिए यहां जाते हैं।