फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगली ट्रिप के लिए चमोली जाने का बनाएं प्लान, अनोखी हैं यहां की ये छह जगह

Wed, 18 Sep 2019 01:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 18 Sep 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
visit beautiful places in chamoli uttarakhand for best time in 2019

खूबसूरत वादियों के राज्य उत्तराखंड को जितना ज्यादा जानने और घूमने की कोशिश करेंगे उतनी बार आपको आश्चर्य होगा। एक से बढ़कर एक अद्भुत जगहों का गवाह ये राज्य बेहद सुंदर है। यहां वो सबकुछ है जो आपके दिल को खुश कर सकता है, दिमाग को शांत कर सकता है और तनाव को दूर कर सकता है। ऐसे में आज उत्तराखंड की सुंदर जगहों के पिटारे से हम आपको चमोली दर्शन के बारे में बताएंगे। जानिए यहां आपको क्यों जरूर जाना चाहिए और कहां घूम सकते हैं। 



 

visit beautiful places in chamoli uttarakhand for best time in 2019
गढ़वाल मंडल का चमोली प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। चमोली की मुख्य नदी अलकनंदा है। करीब 3525 वर्ग मील में फैला चमोली अपने आगोश में खूबसूरती का हर आयाम रखता है। यही वजह है कि चमोली को उत्तराखंड की शान कहा जाता है।
visit beautiful places in chamoli uttarakhand for best time in 2019
हेमकुंड साहिब 
समुद्र तल से करीब 4632 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगह सात पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी है। यहां विशिष्ट आकार का गुरुद्वारा है। यहीं पास में ही एक झील है लोग स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
visit beautiful places in chamoli uttarakhand for best time in 2019
गोपेश्वर 
गोपेश्वर चमोली का मशहूर धार्मिक स्थान है। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गोपेश्वर की अपनी अलग विशिष्टता है। गोपेश्वर में शिव मंदिरों की लंबी श्रृंखला है। प्राचीन मंदिर शिवजी को समर्पित है।
विज्ञापन
visit beautiful places in chamoli uttarakhand for best time in 2019
फूलों की घाटी 
फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय श्रृंखला की यह घाटी फूलों की विभिन्न प्रजातियों से मौसम के अनुकूल गुलजार रहती हैं। कहा जाता है कि लक्ष्मण की रक्षा के लिए हनुमान यहां संजीवनी लेने आए थे। इस घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed