Cheapest Branded Jeans Market: ब्रांडेड जींस तो सभी पहनना चाहते हैं लेकिन उनका दाम अधिक होने के कारण खरीदने से पहले सोचते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बाजार हैं जहां आप ब्रांडेड जींस को बहुत ही कम दामों में खरीद सकते हैं। माॅल या शोरूम में खूबसूरत डिस्प्ले पर सजने वाली यही जींस दिल्ली की कुछ बाजार में आपको बर्गर और पिज्जा के दाम पर मिल सकती हैं। दिल्ली में कई ऐसी बाजारें हैं जो लड़के और लड़कियों के सस्ते कपड़ों के लिए लोकप्रिय हैं। उसमें भी डेनिम का शौक रखने वालों के लिए शानदार जींस मार्केट का रुख कर सकते हैं।
Jeans Markets: दो हजार वाली ब्रांडेड जींस मिलेंगी मात्र 400 रुपये में, ये हैं सबसे सस्ती जींस मार्केट
सस्ती जींस बाजारों में थोक के भाव में जींस मिल जाएगी। इस लेख में ऐसे बाजार की जानकारी दी जा रही है, जहां आप बहुत कम पैसों में एक से बढ़कर एक जींस खरीद सकते हैं।
करोल बाग का टैंक रोड मार्केट
अगर सस्ती जींस चाहिए तो करोल बाग के टैंक रोड जाएं। इस स्थान को एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट कहा जाता है। यहां आपको थोक दामों में ब्रांडेड जींस मिल जाएगी। आसानी से 300- 400 रुपए में आप अपनी मनपसंद जींस खरीद सकते हैं। देश भर से दुकानदार यहां से थोक में जींस खरीदते हैं।
कनॉट प्लेस का मोहन सिंह पैलेस
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में मोहन सिंह पैलेस बाजार लगती है। कॉलेज या दफ्तर जाने वाले लड़के लड़कियों के लिए खरीदारी के लिए यह बाजार बहुत किफायती है। बाहर से आने पर्यटकों को भी दिल्ली की सैर के साथ यहां से खरीदारी का लुत्फ उठाना चाहिए। यह युवाओं की सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक है। यहां से बहुत कम दामों में ब्रांडेड जींस की खरीदारी की जा सकती है। हालांकि यहां मोल भाव काफी होता है। अधिक से अधिक कम रेट में सामान लेने के लिए दुकानदार से मोलभाव किया जा सकता है।
कालिंदी कुंज
दिल्ली के कालिंदी कुंज में मशहूर ब्रांड के कपड़ों की दुकानें हैं, जहां हर वक्त सेल लगी रहती है। इन दुकानों में ब्रांड की जींस लगभग 40-50 फीसदी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। आसानी से आपको 2000 रुपये की जींस 400-500 रुपये में मिल जाएगी।
महिपालपुर
दिल्ली मेट्रो से आरेंज लाइन के जरिए महिपालपुर पहुंचा जा सकता है। यहां कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। महिपालपुर में ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाती है। इस बाजार में बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। आमतौर पर आपको यहां 50 से 60 फीसदी तक की सेल मिल जाएगी। इस सेल का फायदा उठाकर आप ब्रांडेड जींस को कम पैसों में खरीद सकते हैं।