फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hill Stations Near Delhi: दिल्ली के पास इन हिल स्टेशनों पर वीकेंड में जा सकते हैं आप, जानें खर्च और सफर से जुड़ी सारी जानकारी

Wed, 29 Jun 2022 01:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jun 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Best Hill Stations Near Delhi For Weekend Know Expenses And Travel Related Details In Hindi 
दिल्ली के पास हिल स्टेशन पर वीकेंड ट्रिप - फोटो : facebook

Best Hill Stations Near Delhi : जुलाई महीने में कोई भी आधिकारिक छुट्टी नहीं है। लेकिन अगर आपको घूमने का शौक है तो आप वीकेंड पर भी किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। दिल्ली के पास कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां आप शनिवार और रविवार की छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप काम से बोर हो गए हैं और इस चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हैं तो मानसून में दिल्ली के करीब स्थित हिल स्टेशन पर कम दिनों के ट्रिप पर जा सकते हैं। खास बात ये है कि दो से तीन दिन की छुट्टी में आप यहां आराम से घूमने के साथ ही थकान दूर कर फ्रेश मूड के साथ वापस काम पर आ सकेंगे। वहीं वीकेंड ट्रिप के लिए आपको ज्यादा पैसे भी व्यय नहीं करने पड़ेंगे। अगर आप जुलाई या अगस्त में कहीं घूमने का सोच रहे हैं और ऑफिस से ज्यादा छुट्टियां नहीं मिल सकती तो वीकेंड ट्रिप के लिए दिल्ली के इन हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के करीब हिल स्टेशन पर वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए पूरी जानकारी और खर्च के बारे में।

Best Hill Stations Near Delhi For Weekend Know Expenses And Travel Related Details In Hindi 
दिल्ली से देहरादून का सफर - फोटो : istock

दिल्ली से देहरादून का सफर

दिल्ली के करीब देहरादून है, जहां जाने के लिए आपको 6 घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। उत्तराखंड की राजधानी दिल्ली बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह है। अगर आप देहरादून में वीकेंड बिताना चाहते हैं तो दिल्ली के कश्मीरी गेट से आपको देहरादून के लिए बस मिल जाएगी। 555 रुपये के किराए में आप एसी बस से 6-7 घंटों में देहरादून पहुंच जाएंगे। वहीं दिल्ली से देहरादून के लिए वॉल्वो का किराया 770 रुपये से शुरू है। देहरादून में आप राजाजी नेशनल पार्क, टपकेश्वर मन्दिर और वन अनुसंधान संस्थान घूम सकते हैं। देहरादून में रहने के लिए आपको 500 रुपये से होटल में रूम मिल जाएगा। घूमने के लिए स्थानीय परिवहन से आप देहरादून के पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। यहां खान पान में भी अधिक व्यय नहीं करना पड़ेगा। 3 से 5 हजार रुपये में आप देहरादून में छुट्टी मना सकते हैं।

Best Hill Stations Near Delhi For Weekend Know Expenses And Travel Related Details In Hindi 
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से ऋषिकेश का सफर

ऋषिकेश अधिकतर पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। वीकेंड ट्रिप के लिए दिल्ली से ऋषिकेश जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही शांत माहौल में छुट्टियां बिताना अच्छा अनुभव दे सकता है। दिल्ली से ऋषिकेश के बीच की दूरी 250 किलोमीटर है। लगभग साढ़े पांच से 6 घंटे में आप दिल्ली से ऋषिकेश के सफर बस से कर सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बस का किराया लगभग 569 रुपये का है। वोलवो से ऋषिकेश जाने के लिए 787 रुपये किराया है। ऋषिकेश में होटल के कमरे सस्ते मिल जाएंगे। यहां आप रिवर राफ्टिंग समेत कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए आपको 4 से 7 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Hill Stations Near Delhi For Weekend Know Expenses And Travel Related Details In Hindi 
मनाली के मालरोड पर पर्यटकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मनाली का वीकेंड ट्रिप

दिल्ली के करीब बहुत सारे हिल स्टेशन हैं, जिनमें से अधिकतर हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। आप हिमाचल प्रदेश के मनाली हिल स्टेशन पर जुलाई अगस्त में छुट्टी के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से मनाली जाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की बस से सफर कर सकते हैं। दिल्ली से सुबह 6:40 से लेकर रात 10 बजे तक 13 अगल अगल बसें मनाली के लिए रवाना होती हैं। इन बसों का किराया लगभग 870 रुपये से लेकर 1580 रुपये तक मिल जाएगा। दिल्ली से मनाली का सफर 15 घंटे से अधिक का है। मनाली में इस मौसम में बहुत सस्ते होटल रूम मिल सकते हैं। यहां आप माल रोड, सोलांग वैली, अटल टनल घूम सकते हैं। किराए पर स्कूटी या बाइक लेकर कई जगहों पर सस्ते में घूमने को मिलेगा। मनाली ट्रिप का तीन दिन का खर्च 5 से 8 हजार तक हो सकता है।

विज्ञापन
Best Hill Stations Near Delhi For Weekend Know Expenses And Travel Related Details In Hindi 
शिमला में घूमते लोग - फोटो : संवाद

दिल्ली से शिमला की ट्रिप

शिमला पर्यटकों का पसंदीदा हिल स्टेशन है। गर्मियों में अगर आप शिमला जाना चाहते हैं तो आपको कम पैसे व्यय करने होंगे। ऑफ सीजन होने के कारण शिमला में ठहरने और खाने पीने में कम खर्च करना पड़ेगा। दिल्ली से शिमला के लिए आप हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस से सफर कर सकते हैं। बसों का किराया लगभग 547 रुपये से लेकर 924 रुपये तक होगा। दिल्ली से शिमला के लिए पहली बस सुबह 8 बजे निकलती हैं, वहीं आखिरी बस रात 11 बजे रवाना होती है। दिल्ली से शिमला जाने में लगभग 9-10 घंटे का समय लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed