लड़का हो या फिर लड़की, शादी से पहले का समय दोनों के लिए काफी खास होता है। लेकिन लड़कियों के लिए ये समय इसलिए बेहद खास होता है क्योंकि वो अपना घर छोड़ दूसरे घर में पूरी जिंदगी के लिए जाने वाली होती हैं। ऐसे में अपनी शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी भी उनके जीवन में एक खास अहमियत रखती है। लड़कियां इस पार्टी को बेहद खास बनाना चाहती हैं, ताकि जब कभी वो आगे इस बैचलर पार्टी को याद करे तो उन्हें काफी अच्छा लगे। ऐसे में अगर आप भी अपनी बैचलर पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप बैचलर पार्टी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60533f749d2a1a35b3487901","slug":"best-destination-for-bachelor-party-in-india-for-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर लड़कियां बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रही हैं बेस्ट लोकेशन, तो इन जगहों पर दोस्तों संग कर सकती हैं मस्ती","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर लड़कियां बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रही हैं बेस्ट लोकेशन, तो इन जगहों पर दोस्तों संग कर सकती हैं मस्ती
Thu, 18 Mar 2021 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Mar 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कसोल का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
कसोल
- जब भी घूमने की बात होती है, तो हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां के कसोल में आप बैचलर पार्टी के लिए जा सकते हैं, और अपने दोस्तों संग धूम मचा सकते हैं। ये जगह एडवेंचर के लिए भी काफी सही जगह है। पार्वती नदी किनारे बसे कसोल गांव में आप अपने दोस्तों संग कैंपिंग भी कर सकते हैं और अपने शादी से पहले वाले समय को खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।
arunachal pradesh
- फोटो : istock
जीरो वैली
- अगर आप बैचलर पार्टी के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं और साथ में आप प्रकृति प्रेमी भी हैं, तो आप अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। चारों और पाइन और ऑर्किड के जंगलों से घिरी ये वैली बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यहां आपको प्रकृति के कई अनोखे नजारे देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी बैचलर पार्टी को और मस्तीभरा बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
नैनीताल
- अगर आप अपनी बैचलर पार्टी को सच में यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आप उत्तराखंड के नैनीताल का रुख कर सकते हैं। ये साफ सुथरा हिल स्टेशन पार्टी के लिहाज से काफी सही है। ये जगह लड़कियों के लिए काफी सुरक्षित भी मानी जाती है। ऐसे में यहां आप बोटिंग, शॉपिंग और नई-नई जगहों पर घूम भी सकते हैं और अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्पीति
- बैचलर पार्टी करने के लिए स्पीति भी काफी अच्छी जगह है। हिमाचल प्रदेश की ये जगह पार्टी और एडवेंचर के लिए काफी सही मानी जाती है। यहां आप अपने दोस्तों संग हाइकिंग, स्कीइंग और ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर रात के समय पार्टी करने का अपना अलग मजा है। ऐसे में ये जगह बैचलर पार्टी के लिए काफी सही मानी जाती है।