फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करना चाहते हैं चार धाम यात्रा, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है ये खास पैकेज, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Thu, 18 Mar 2021 03:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
how to online book irctc char dham yatra best package
Kedarnath - फोटो : istock

वैसे तो हर कोई नई-नई जगहों पर घूमना पसंद करता है। वहां के नए-नए खाने का स्वाद लेना, वहां समय बिताना, कुछ दिन के लिए ही सही, लेकिन सुकून की जिंदगी जीना किसे पसंद नहीं होता। वहीं, कुछ लोग काफी धार्मिक होते हैं। हर साल मंदिरों में लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। जबकि कुछ लोगों की हमेशा से एक ही इच्छा होती है कि वो चार धाम की यात्रा पर जरूर जाएं। अगर आप भी इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

how to online book irctc char dham yatra best package
Badrinath temple - फोटो : istock

दरअसल, जो लोग चारधाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं। उनके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्सम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है और इस पैकेज का नाम है 'हिमालयन चार धाम यात्रा-2021' इस पैकेज के तहत आप केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे।

how to online book irctc char dham yatra best package
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कितने दिन और कितना है किराया

  • बात अगर आईआरसीटीसी द्वारा लाए गए इस टूर पैकेज की करें, तो आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक ये पैकेज 11 रात और 12 दिन का होगा, जिसका किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। जबकि अगर आप दो धाम यात्रा की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 37800 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to online book irctc char dham yatra best package
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हरिद्वार से होगा इतना खर्चा

  • वहीं, अगर आप हरिद्वार से चार धाम यात्रा पर जाते हैं, तो इसके लिए आपको 40100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो धाम की यात्रा अगर आप हरिद्वार से करते हैं तो इसके लिए आपको 34650 रुपये देने होंगे। इस पैकेज को आईआरसीटीसी की तरफ से चार धाम जाने वाले लोगों के लिए काफी सही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
how to online book irctc char dham yatra best package
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

थ्री स्टार होटल

  • आईआरसीटीसी द्वारा दिए जा रहे इस टूर पैकेज में आपको खाने की अच्छी व्यवस्था और रहने के लिए थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा। वहीं, कोरोना काल होने की वजह से इस पैकेज में खास ख्याल रखा गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को ही चार धाम यात्रा पर ले जाया जाएगा। इस पैकेज की अधिक जानकारी के लिए आप irctctourism.com पर जा सकते हैं और यहीं से पैकेज बुक भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed