Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि सिर्फ उपवास और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और नृत्य का भी उत्सव है। इन नौ दिनों में देशभर के मंदिर और पंडाल जगमगाते हैं, लेकिन सबसे खास होता है गरबा और डांडिया नाइट्स का जादू। ढोल की थाप और गरबा की ताल पर झूमते लोग इस पर्व को अधिक खास बना देते हैं। अगर आप शारदीय नवरात्रि 2025 को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो गरबा-डांडियां नाइट्स में शामिल हो सकते हैं। यहां संगीत, नृत्य और उत्सव की ऊर्जा आपको जीवनभर याद रहेगी।
Shardiya Navratri 2025: अहमदाबाद से मुंबई तक, वो 5 शहर जहां गरबा-डांडिया की धूम पर झूम उठता है हर कोई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:07 PM IST
सार
Shardiya Navratri 2025: अगर आप इस नवरात्रि में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न उन शहरों का रुख करें जहाँ की गरबा और डांडिया नाइट्स पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आइए जानते हैं भारत के उन शहरों के बारे में, जहां नवरात्रि का रंग अपने चरम पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन