फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trekking Places: ये हैं सबसे सस्ते ट्रैकिंग प्वाइंट्स, बजट में हिमालय पर ट्रैक का लें मजा

Wed, 12 Jan 2022 02:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Jan 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Best and Cheapest Trekking Places in Himalayan
सस्ते ट्रैकिंग प्वाइंट्स - फोटो : istock
ट्रैकिंग करने का मजा ही अलग होता है। पहाड़ों के बीच एडवेंचर करने का शौक रखने वाले अच्छे से जानते होंगे कि कैंपिंग और ट्रैकिंग में कितना आनंद आता है। ट्रैकिंग अगर हिमालय की गोद में करनी हो तो बात ही अलग होती हैं। हिमालय खूबसूरत तो है, लेकिन यहां ट्रैकिंग के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। महंगे ट्रैक्स पर ही ट्रैकिंग करने को मिलती हैं। ऐसे में कैंपिंग और ट्रैकिंग करने के लिए आपको भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है।


अगर आप ट्रैकिंग के बहुत शौकीन हैं तो हम आपको ऐसे ट्रैकिंग प्वाइंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में होंगे। यहां ट्रैकिंग करने के लिए आपको 10 हजार से भी कम रुपए खर्च करने होंगे। तो चलिए जानते हैं हिमालय के सस्ते ट्रैकिंग प्वाइंट्स के बारे में।
Best and Cheapest Trekking Places in Himalayan
बागिनी ग्लेशियर ट्रैक  - फोटो : Pixabay

बागिनी ग्लेशियर ट्रैक 

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ट्रैकिंग प्वाइंट स्थित है। बागिनी ग्लेशियर ट्रैक नाम के इस ट्रैकिंग प्वाइंट को आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।  इस ट्रैक की ऊंचाई 14,814 फीट है। यहां का नजारा आपको मंत्र-मुग्ध कर देगा। ये ट्रैकिंग प्लेस आपके बजट में भी है। यहां 8 दिन और 7 रातों के लिए शुरुआती बजट 9,900 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।  

Best and Cheapest Trekking Places in Himalayan
केदारकांठा ट्रैक  - फोटो : pixabay

केदारकांठा ट्रैक 

उत्तराखंड में केदारकांठा ट्रैक बना है। केदारकांठा ट्रैक खूबसूरत नजारों और कैंपिंग साइट के लिए फेमस है। इस प्वाइंट पर ट्रैक पर जाएं तो जूडा का तालाब कैंपसाइट भी जाएं। ये ट्रैक की सुंदरता को अधिक बढ़ाता है। यह ट्रैकिंग प्वाइंट बजट में भी रहेगा। चार दिन के कैंप और ट्रैक के लिए आपको 7,500 रुपये तक ही खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best and Cheapest Trekking Places in Himalayan
खीरगंगा ट्रैक  - फोटो : Facebook/365hops

खीरगंगा ट्रैक 

उत्तराखंड का खीरगंगा ट्रैक काफी प्रसिद्ध है। यह भारत की सबसे खतरनाक लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स में से एक है। खास बात ये है कि ट्रैकिंग के दौरान आप खीरगंगा के टाॅप पर जाने पर रहस्यमयी गर्म झरनों का भी मजा ले सकते हैं। यहां से पार्वती घाटी के खूबसूरत नजारे भी देखने के मिलेंगे। आप मात्र 2000 हजार रुपए में 3 से 4 घंटे में इस ट्रैकिंग साइट के नजारों का लुफ्त ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Best and Cheapest Trekking Places in Himalayan
ब्रह्मताल ट्रैक - फोटो : Facebook/InCrEdiBleHimAchAl

ब्रह्मताल ट्रैक

हिमालय पर सबसे ऑफबीट ट्रैकिंग स्पॉट ब्रह्मताल ट्रैक है। उत्तराखंड का ये ट्रैकिंग साइट माउंट त्रिशूल और माउंट नंदा घुंटी के खूबसूरत नजारों को आपके सामने रखेगा। सर्दियों के मौसम में ये ट्रैकिंग के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। 4 घंटे के इस ट्रैक के लिए प्रति व्यक्ति 8000 रुपए तक का खर्च हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed