फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी ये खास पांच चीजें आज भी इस गुरुद्वारे में है मौजूद,आप भी करें दर्शन

Sun, 09 Jan 2022 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 09 Jan 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh Jayanti 2022 Birth Place Patna Sahib Gurudwara Bihar
गुरु गोबिंद सिंह जयंती - फोटो : instagram/rvr_lifestyle

सिखों के 10वें और आखिरी गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती आज है। गुरु गोबिंंद सिंह ने गुरु प्रथा का अंत करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब को ही सबसे बड़ा गुरु बताया। इतना ही नहीं उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और खालसा वाणी 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' दी। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रकाश पर्व का आयोजन होता है। इस खास और पवित्र मौके पर सबसे ज्यादा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म स्थली बिहार  की राजधानी पटना में होता है। पटना में तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब स्थित है, जो सिखों की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बिहार के पटना साहिब गुरुद्वारा में भारी भीड़ उमड़ आती है। लोग यहां दर्शन और सेवा के लिए आते हैं। इस गुरुद्वारे की अपनी ही खासियत है। यहां आज भी गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी पांच खास चीजों को संभाल कर रखा गया है। चलिए जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी उन पांच खास चीजों के बारे में जो श्री पटनी साहिब गुरुद्वारे में आज भी हैं सुरक्षित मौजूद।

Guru Govind Singh Jayanti 2022 Birth Place Patna Sahib Gurudwara Bihar
गुरु गोबिंद सिंह जयंती - फोटो : instagram/rvr_lifestyle

पटना साहिब गुरुद्वारा है खास 

सिख धर्म अनुयायियों के लिए पंजाब के स्वर्ण मंदिर के बाद बिहार का तख्त श्री पटना साहिब सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। पटना साहिब का विशेष महत्व है। यहां सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। बाद में महाराजा रणजीत सिंह ने इस पवित्र स्थली पर गुरुद्वारा का निर्माण कराया।

Guru Govind Singh Jayanti 2022 Birth Place Patna Sahib Gurudwara Bihar
गुरु गोबिंद सिंह जयंती - फोटो : istock

गुरु गोबिंद सिंह की पांच खास चीजें हैं इस गुरुद्वारे में 

पटना साहिब गुरुद्वारे की खास बात यह है कि यहां आज भी गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी कई प्रमाणिक वस्तुएं रखी हुई हैं। गुरु गोबिंद सिंह ने जीवन के पांच सिद्धांत दिए थे, जिसे पंच ककार कहते हैं। इसमें सिखों के लिए पांच चीजों को अनिवार्य बताया गया। ये पांच चीजें केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Govind Singh Jayanti 2022 Birth Place Patna Sahib Gurudwara Bihar
गुरु गोबिंद सिंह जयंती - फोटो : अमर उजाला

गुरु गोबिंद सिंह का बचपन बीता यहां

बिहार के पटना साहिब गुरुद्वारा में ये सभी चीजें मौजूद हैं। माना जाता है कि वहां रखी इन पांचों चीजों का इस्तेमाल गुरु गोबिंद सिंह जी स्वयं करते थे। इसमें गुरु गोबिंद सिंह की छोटी कृपाण भी मौजूद है। गुरु गोबिंद सिंह हमेशा इस कृपाण को अपने साथ रखते थे। इसके अलावा उनकी खड़ाऊं और कंघा भी पटना साहिब गुरुद्वारे में रखा हुआ है। इस पवित्र स्थान पर एक कुआं भी है, जिसका इस्तेमाल गुरु गोबिंद सिंह की मां पानी भरने के लिए किया करती थीं।

विज्ञापन
Guru Govind Singh Jayanti 2022 Birth Place Patna Sahib Gurudwara Bihar
गुरु गोबिंद सिंह जयंती - फोटो : istock

पटना में स्थित हैं सिख गुरुओं से जुड़े ये खास गुरुद्वारे

अगर आप गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर जा रहे हैं तो पटना में ही स्थित मुख्य गुरुद्वारों के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां गुरुद्वारा गायघाट पर सिखों से पहले गुरु नानक देव जी ठहरे थे। साथ ही नौवें गुरु तेग बहादुर भी सपरिवार यहां निवास करते थे। गुरु का बाग, सुनारटोली साहिब के भी दर्शन कर सकते हैं। सिखों में इन सभी स्थानों का विशेष महत्व है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed