फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की बर्फबारी का मजा लेना हो तो कुल्लू-मनाली नहीं यहां जाएं, यादगार रह जाएगा टूर

Tue, 17 Dec 2019 07:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Beautiful place near kullu is naggar for celebrate new year with snowfall
बर्फबारी की तस्वीरें(File Photo) - फोटो : बासित जरगर

सर्दियों में घूमने का अपना ही मजा होता है। दिसंबर में अधिकतर लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। और इस बीच बर्फबारी हो जाए तो फिर क्या ही कहना! मजा कई गुना बढ़ जाता है। इस बार भी बर्फबारी के बाद सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं और लोग बड़ी संख्या में कुल्लू-मनाली, औली और जम्मू-कश्मीर की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन इन जगहों पर हो रही भीड़ से अलग आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां का सफर आपके लिए यादगार रह जाएगा।

Beautiful place near kullu is naggar for celebrate new year with snowfall
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हम बात कर रहे हैं कुल्लू, मनाली से अलग एक शांत और खूबसूरत जगह की। जी हां! आपको भी भीड़ से हटकर बर्फबारी का मजा लेना है तो पहाड़ों की वादियों में बसे नग्गर कस्बे की यात्रा करें। इस छोटे से कस्बे में इतने सुंदर नजारे हैं कि यहां से जाने का दिल ही नहीं करेगा।

Beautiful place near kullu is naggar for celebrate new year with snowfall
बर्फबारी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या(File Photo) - फोटो : बासित जरगर

शिमला या कुल्लू घूमने के लिए आने वाले सैलानी ज्यादातर एक दिन के लिए इस नगर की यात्रा करने आते हैं। पटलिकुहल से थोड़ी दूरी पर बसे इस कस्बे का नाम नग्गर है। यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत सारी चीजें मिल जाएगी और मजेदार बात यह है कि यह जगह इतनी छोटी है कि आप इसे पैदल भी देख सकते हैं। लेकिन अगर इस कस्बे की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो कम से कम दो रात तो यहां पर गुजारनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वो जगहें हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful place near kullu is naggar for celebrate new year with snowfall
सांकेतिक तस्वीर

नग्गर का पुराना महल
नग्गर में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी की पहली श्रृंखला है नग्गर का महल। यह शानदार महल करीब 500 साल पुराना है। अब इस किले का संचालन हिमाचल प्रदेश की सरकार के जरिए किया जाता है। इस महल में ठहरने की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
Beautiful place near kullu is naggar for celebrate new year with snowfall
File Photo - फोटो : अमर उजाला

निकोलस रोरिच आर्ट गैलरी

रूस के महान चित्रकार और कलाकार निकोलस रोरिच जब नग्गर आए तो यहां की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर यहीं पर बस गए। इन्हीं महान कलाकार की बहुत सी कलाकृतियां और उनके जीवन के बारे में इस आर्ट गैलरी में जानकारी मिलती है। अगर आप चित्रकारी के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए किसी पवित्र स्थल से कम नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed