फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: सफर के दौरान क्या खाना रहेगा सही, क्या गलत?

Sun, 26 Jan 2020 10:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
avoid these Food during travel Dont Eat These Food Before Travel
Road Trip

घूमना-फिरना भला किसे पसंद नहीं होता। सफर के दौरान हम गाने तो सुनते ही हैं, हमारा मुंह भी चलता रहता है। कभी चिप्स खा रहे हैं तो कभी समोसे। थोड़ी-थोड़ी देर में हमें भूख लगती रहती है। ट्रिप में साथ लेकर गई चीजों को खाने के बाद हम रास्ते में से चीजें खरीदने लगते हैं। ऐसे में हम न जाने कितनी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जिनका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं सफर के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए:

avoid these Food during travel Dont Eat These Food Before Travel
samosa

तला भुना खाना
सफर के दौरान समोसे, भटूरे जैसे तले खाने को नहीं खाना चाहिए। इनके सेवन से आपकी तबीयत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ट्रेन से यात्रा के दौरान कई बार स्टेशन पर समोसे, कटलेट जैसी चीजें मिलती हैं। इन्हें देखकर मन ललचाने लगता है और हम भूख न लगने पर भी इनका सेवन कर लेते हैं। बाहर खुले में बिकने वाली इन चीजों को यात्रा के दौरान खाने की गलती न करें।

avoid these Food during travel Dont Eat These Food Before Travel
Kashmiri Mutton Rogan Josh

नॉन वेज
सफर के दौरान नॉन वेज खाने से भी बचें, क्योंकि ये बहुत तेल और मसालों में बना होता है। यात्रा के दौरान हल्की चीजो का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
avoid these Food during travel Dont Eat These Food Before Travel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध और अंडा
सफर के दौरान हम कई बार ओमलेट या फ्लेवर्ड दूध की बोतल को देख उसे खरीद लेते हैं। अगली दफा जब यात्रा के लिए जाएं इन्हे भी खाने से बचें। ये भी आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन
avoid these Food during travel Dont Eat These Food Before Travel
banana chips

सफर के दौरान आप सूखे केले के चिप्स खा सकते हैं। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा एक मुट्ठी बादाम, भूने हुए चने, पिस्ता, सूखे कॉर्नफ्लैक्स और मूंगफली को हल्का सा सरसों के तेल या ऑलिव ऑयल में फ्राई करके पैक करके रख लें। इनके अलावा आप सेब और केले का सेवन भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed