फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस छोटे शहर में वो जादू है जो बड़े शहरों में कभी नहीं मिलेगा, घूमने की सोच रहे हैं तो जाएं चिकमंगलूर

Fri, 13 Sep 2019 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 13 Sep 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
attractive places to explore in chikmagalur
- फोटो : pixa

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन है और किसी सुबह आपको चारो तरफ कॉफी के बागान नजर आएं तो कैसा लगेगा। इस नजारे के बारे में सोच कर ही रोमांच छा जाता है। कर्नाटक में एक छोटी सी जगह है जिसे कॉफी लैंड कहा जाता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी अद्भुत जगह है।

attractive places to explore in chikmagalur
- फोटो : pixa
चिकमंगलूर, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य में बना है छोटा सा शहर चिकमंगलूर। इस शहर की खूबसूरती यहां के पहाड़ों, झरनों और भक्तिमय मंदिरों के साथ ही यहां पर बने कॉफी बागानों में रची बसी है। देश की सबसे ज्यादा कॉफी का उत्पादन चिकमंगलूर में होता है। इस जगह को देखने के बाद आपको एहसास होगा कि ये जगह इतनी खास क्यों है। तो आइए जाने कौन सी जगह है यहां पर सैर करने के लिए।


 
attractive places to explore in chikmagalur
- फोटो : pixa
मुल्लयनगिरी

कर्नाटक का सबसे ऊंचा पहाड़ है मुल्लयनगिरी। चिकमंगलूर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है मुल्लयनगिरी। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर एंडवेंचर के शौकीन लोगों का मेला लगा रहता है क्योंकि यहां पर ट्रेकिंग, कैंपिंग के साथ ही माउंटेन बाइकिंग भी की जा सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
attractive places to explore in chikmagalur
- फोटो : pixa
बाबा बुदनगिरी

इस जगह की खासियत यहां पर तीन धर्मों की आस्था के केंद्र के लिए है। इस जगह का नाम मुस्लिम संत बाबा बुदन के नाम पर पड़ा है। यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। चिकमंगलूर आने वाले लोगों को एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।


 
विज्ञापन
attractive places to explore in chikmagalur
- फोटो : pixa
हेब्बे झरना

केम्मनगुड्डी पहाड़ी पर बने इस झरने का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। लेकिन 168 मीटर ऊंची पहाड़ी से गिरने वाले इस झरने की चोटी पर चढना बहुत ही कठिन काम है। लेकिन सफेद संगमरमर सी छटा बिखेरे इस झरने को देखना अद्भुत होता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed