फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 150 रुपये में इन चार जगहों पर जमकर खाएं स्वादिष्ट पकवान, जो खुली रहती हैं पूरी रात

Fri, 13 Sep 2019 04:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 13 Sep 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
visit best street food joints open all night in delhi ncr
अक्सर दोस्तों के साथ हाउस पार्टी हो या काफी दिनों बाद गेट टुगेदर हो तो रात भर जागना हो ही जाता है। ऐसे में भूख लगना भी लाजमी है। लेकिन हर बार वही पुराना ऑनलाइन आर्डर वाला स्वाद चख कर आप भी बोर हो गए होंगे तो आज हम आपको दिल्ली एनसीआर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी रात आपकी भूख मिटाने के लिए खुली रहती हैं। 


 
visit best street food joints open all night in delhi ncr
नारायना फ्लाईओवर 

आधी रात में भूख लगे तो आपके पास ऑनलाइन आर्डर के अलावा भी कई विकल्प हैं। नारायना फ्लाईओवर वो जगह है जहां दो लोग सिर्फ 100 रुपये में पेट भरकर स्वादिष्ट पराठे चख सकते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कीमा, आलू, मेथी, प्याज, अंडा, मिक्स या फिर गोभी और कई तरह के पराठे में से क्या खाना पसंद करेंगे। यहां पहुंचने के लिए धौला कुआं से बाईपास नारायना के लिए फ्लाईओवर की जगह बाएं ओर की सीधी रोड लें। 

visit best street food joints open all night in delhi ncr
नोएडा सेक्टर 58 फूड वैन 

नोएडा में रहने वाले अक्सर यही सोचते हैं कि स्ट्रीट फूड के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा लेकिन आपकी आधी रात को लगने वाली भूख सेक्टर 58 में शांत हो सकती है। नूडल, पराठा, साउथ इंडियन फूड, पास्ता, सैंडविच और बहुत कुछ खाना है तो सेक्टर 58 में हर जगह रात भर ये एमसीडी वैन खुली रहती हैं। जहां सिर्फ 120 रुपये में दो लोग जमकर खा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit best street food joints open all night in delhi ncr
मूलचंद मेट्रो स्टेशन 

क्रीम से भरा लस्सी का बड़ा ग्लास सिर्फ 35 रुपये में और बड़े-बड़े पराठे आपको पूरी रात कभी भी मिल जाएंगे। 150 रुपये में दो लोग भरपेट खाना खा सकते हैं। मूलचंद मेट्रो स्टेशन ठीक नीचे आपको ये जगह मिल जाएगी। 

विज्ञापन
visit best street food joints open all night in delhi ncr
कबाब, पुरानी दिल्ली 

स्वादिष्ट कबाब की याद अगर आधी रात आए तो क्या करेंगे। जनाब पुरानी दिल्ली जाकर सिर्फ 150 रुपये में चार कबाब के दो प्लेट 10 रुमाली रोटी खाएंगे। कबाब आपको जामा मस्जिद के सामने करीम वाली लाइन में मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed