फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब के इस छोटे से शहर में बहुत कुछ है खास, मिलेगा आपको धार्मिक विविधता व सद्भाव

Wed, 24 Apr 2019 05:18 PM IST
प्रशांत राय लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 24 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
abohar best destination in punjab

अगर आपको पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की अलग-अलग संस्कृति को एक ही जगह पर देखना है तो पंजाब का ये शहर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। घनी आबादी और प्रकृति की अधिकता के कारण यह शहर ऐतिहासिक और प्राकृतिक दोनों महत्व रखता है। इस शहर की स्थापना 12वीं शताब्दी में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर हुआ था। यहां पर आपको अलग-अलग वेशभूषा देखने को मिल सकती है। 

abohar best destination in punjab

अबोहर वन्यजीव अभयारण्य
इस शहर का प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है अबोहर वन्यजीव अभायरण। बिश्नोई समुदाय द्वारा निर्मित और संरक्षित किए गए इस सैंचुरी में लुप्त हो चुके काले हिरण, नीलगाय, साही और कई अन्य लुप्त हो गए जानवर व स्थानीय प्रजातियों के पशु देखने को मिल जाते हैं। ये सैंचुरी हरे जंगलों से घिरा हुआ है। जो सैलानियों व स्थानीय लोगों को यहां आने पर मजबूर कर देता है। 

abohar best destination in punjab
- फोटो : Social media

जोहरी मंदिर
अबोहर में जोहरी मंदिर भारतीय संस्कृति और धर्मों की विविधता का साक्षी है। मंदिर में हिंदू देवता भगवान हनुमान की मूर्ति है और मंदिर के बारे में सबसे अनोखी बात यह है कि इसमें सभी प्रकार के लोग दर्शन करने आते हैं। यहां जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
abohar best destination in punjab
- फोटो : ANI

नेहरू पार्क
ये पार्क शहर के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। सबसे लोकप्रिय मनोरंजक पार्कों में से एक नेहरू पार्क भी है जहां हरियाली और भव्य रूप से लगाए गए फूलों के लंबे खंड मौजूद हैं।  कृत्रिम रूप से लगाए गए पेड़ों और पत्थर के फर्श, सदाबहार और अच्छी तरह से बनाए हुए लॉन पर्यटकों को यहां घंटों समय बिताने पर मजबूर कर देते हैं। पर्यटकों के लिए पार्क में कई अन्य मनोरंजनों की मेजबानी भी की जाती है। 

विज्ञापन
abohar best destination in punjab

पंज पीर टिब्बा स्थल
ये देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के भाईचारे और सद्भाव के स्तंभ का प्रतीक है। यह मुस्लिम संतों का एक तीर्थस्थल है जिसका संचालन एक हिंदू परिवार द्वारा किया जाता है और सभी धर्मों के श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed