Most Photogenic Beaches: सोशल मीडिया का दौर है, इसी के चलते हर कोई अपने सोशल मीडिया अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए लगातार तस्वीरें खिंचाकर पोस्ट करता है। आज के समय में तो लोग अपने घूमने-फिरने की जगह का चयन भी इसी आधार पर करते कि कहां उनकी तस्वीरें सबसे खूबसूरत आएंगी।
{"_id":"67b191addc52dd9ad70877a0","slug":"5-most-beautiful-beaches-in-the-world-most-photogenic-beaches-in-the-world-disprj-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Photogenic Beaches: दुनिया के 5 ऐसे समुद्र तट, जहां खिंचवा सकते हैं सबसे खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Most Photogenic Beaches: दुनिया के 5 ऐसे समुद्र तट, जहां खिंचवा सकते हैं सबसे खूबसूरत तस्वीरें
Sun, 16 Feb 2025 01:08 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:08 PM IST
सार
अगर आप खूबसूरत और इंस्टाग्राम-परफेक्ट तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो दुनिया के ये 5 समुद्री तट आपके लिए बेस्ट हैं
विज्ञापन
दुनिया के 5 ऐसे समुद्र तट, जहां खिंचवा सकते हैं सबसे खूबसूरत तस्वीरें
- फोटो : Adobe stock
व्हाइट हेवन बीच, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : instagram
व्हाइट हेवन बीच, ऑस्ट्रेलिया
- व्हाइट हेवन बीच ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।
- यहां पर सफेद रेत और नीले पानी का जादुई कॉम्बिनेशन आपका न सिर्फ मन मोहने में कामयाब रहेगा, बल्कि यहां आप खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं।
- अगर आपको यहां हेलीकॉप्टर से राइड करने का मौका मिलता है तो आप यहां के खूबसूरत नजारे को और भी खूबसूरती के साथ अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
- इस द्वीप पर एयरली बीच के साथ-साथ हैमिल्टन द्वीप से नाव, सीप्लेन या हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचा जा सकता है।
नवागियो बीच, ग्रीस
- फोटो : instagram
नवागियो बीच, ग्रीस
- ग्रीस में स्थित ये समुद्र तट शिपव्रेक बीच के नाम से मशहूर है।
- ये बीच अपनी खड़ी चूना पत्थर की चट्टानों, सफेद रेत के समुद्र तटों और साफ नीले पानी से पहचाना जाता है।
- यहां के नीले पानी में रिफ्लेक्शन के साथ अद्भुत फोटोशूट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माया बे, थाईलैंड
- फोटो : instagram
माया बे, थाईलैंड
- भारतीय जब कहीं विदेश यात्रा पर जाने का प्लान करते हैं तो थाईलैंड उनकी लिस्ट में पहले आता है।
- यदि आप भी थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो माया बे बीच अवश्य जाएं।
- क्रिस्टल क्लीयर पानी और limestone cliffs का खूबसूरत संगम आपकी तस्वीरों को और खूबसूरत बना देगा।
- हॉलीवुड मूवी "द बीच"* की शूटिंग यहीं हुई थी।
- यदि शांत वातावरण पसंद है तो यहां जाने का प्लान बनाएं।
विज्ञापन
पिंक सैंड्स बीच, बहामास
- फोटो : instagram
पिंक सैंड्स बीच, बहामास
- बहामास के हार्बर आइलैंड पर मौजूद यह पिंक सैंड्स बीच बेहद ही खूबसूरत जगह है।
- यहां की सबसे खास चीज गुलाबी रेत है, जो आपकी तस्वीरों में चार चांद लगाने का काम करेगी।
- रेत का गुलाबी कलर रंग सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा चमकीला होता है।
- ऐसे में दिन के समय यहां का माहौल काफी रोमांटिक हो जाता है।