प्राचीन काल से ही भारत में तीर्थों की धार्मिक महत्ता रही है। भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों का भी बहुत महात्मय है। देशभर के लोग इन भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने जाते हैं। आप भी अगर अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने जाएं तो काफी पैसे खर्च हो जाएंगे। एक साथ निकलें तो भी बजट में यात्रा मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आईआरसीटीसी का ये टूर प्लान आपकी ये मुश्किल खत्म कर देगा। IRCTC की ओर से 13 दिन के इस टूर पैकेज में आप भगवान शिव के 9 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर पाएंगे। आइए, जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:
महाशिवरात्रि, भगवान शिव के सबसे बड़े पर्वों में से है और इस बार यह 21 फरवरी को है। महाशिवरात्रि से पहले आपको शिव के 12 में से 9 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का अवसर मिल जाए, तो इससे बढ़ के और क्या होगा! IRCTC आपको यह अवसर देने जा रही है। बहुत ही कम खर्च में धार्मिक यात्रा का इससे बेहतरीन टूर पैकेज भला और क्या हो सकता है!
3 of 6
सोमनाथ मंदिर
- फोटो : Social Media
महाशिवरात्रि के पहले शुरू होने वाले इस टूर पैकेज का नाम भी इसी पर रखा गया है- महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा। 12 रातें और 13 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुनेलवेल्ली से होगी। इस टूर पैकेज के तहत 19 फरवरी को लोग अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे।
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत आपको भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा। इस पैकेज में ट्रेन से आने-जाने का किराया, ठहरना, सुबह की चाय-कॉफी, नाश्ता, दिन का लंच और रात का डिनर शामिल है। हर दिन एक लीटर की पानी की बोतल भी दी जाएगी, जबकि अतिरिक्त खर्च आपको वहन करना होगा।
5 of 6
द्वादश ज्योतिर्लिंग
- फोटो : Amar Ujala
इन 9 ज्योतिर्लिगों का कर पाएंगे दर्शन
इस टूर पैकेज के तहत आप भगवान शिव के 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे। इन ज्योतिर्लिंगों में मध्य प्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर, उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, गुजरात के सोमनाथ, महाराष्ट्र स्थित त्रयंबकेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा औंधा नागनाथ, भीमाशंकर, गृश्नेश्वर, पर्ली वैजनाथ और तेलंगाना स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर भी इस टूर पैकेज में शामिल हैं।