फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smart Home Appliances: बड़े काम के हैं ये किफायती उपकरण, गृहस्थ जीवन को बनाते हैं आसान

Sun, 20 Aug 2023 05:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Top 8 Smart Home Appliances To Make Your Life Easy Know Its Uses in Hindi
Kitchen - फोटो : istock

अलका ‘सोनी’



Smart Home Appliances जीवन को आसान बनाने के लिए आप कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना चाहती हैं। फिर रुक जाती हैं कि वे महंगे होंगे। लेकिन आप कम बजट में भी अपने काम के उपकरण खरीद सकती हैं। उपकरण हमारे जीवन को सरल और सुगम बनाते हैं। ये उपकरण अगर हमारे बजट के अंदर ही मिल जाएं तो बात सोने पर सुहागा वाली होती है। वहीं, अगर सोच-समझकर चीजें ली जाएं तो बजट भी संतुलित रहता है और हमारा काम भी आसानी से हो जाता है। आजकल बाजार में ऐसे कई किफायती उपकरण हैं, जो काम को आसान बनाने में हमारी मदद कर सकते हैं। ये उपकरण लगभग हजार रुपये में मिल जाते हैं और दैनिक जीवन को आसान बनाने में कारगर सिद्ध होते हैं, साथ ही बजट में होने के कारण ये रूटीन का हिस्सा भी बन जाते हैं।

Top 8 Smart Home Appliances To Make Your Life Easy Know Its Uses in Hindi
Recharge mini chopper - फोटो : social Media

यूएसबी ट्रैवल एडेप्टर

कई बार जब आप ट्रैवल कर रहे होते हैं तो फोन या लैपटॉप की बैटरी खत्म हो जाती है और ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति का चार्जर मांगना सही नहीं लगता। यूएसबी ट्रैवल एडेप्टर यात्रा के समय काम आने वाला एक बेहतरीन उपकरण है। इसे आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको लगभग 500 रुपये में मिल जाएगा।

रिचार्जेबल मिनी चॉपर

कहीं जल्दी जाना हो या आप बाहर से थककर आई हों। ऐसे में आप का सब्जी काटने का मन नहीं हैं तो आप एक मिनी चॉपर ले सकती हैं। यह आपको लगभग 900 रुपये में मिल जाएगा। इस उपकरण की मदद से आप जल्दी और आसानी से चॉपिंग कर सकती हैं। इससे आलू, प्याज, बीन्स, नट्स सहित कई सब्जियां आसानी से काटी जा सकती हैं।

Top 8 Smart Home Appliances To Make Your Life Easy Know Its Uses in Hindi
Mobile table top holder - फोटो : pixabay

मोबाइल टेबलटॉप होल्डर

आमतौर पर काम करते हुए बात करना मुश्किल होता है। कितनी बार मोबाइल फिसलकर गिर जाता है और टूट जाता है। कभी-कभी आप काम करते हुए पानी वाले हाथों से मोबाइल पकड़ लेती हैं। ये सारी आदतें आपके मोबाइल को खराब कर देती हैं। इसलिए मोबाइल टेबलटॉप होल्डर का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस उपकरण की मदद से आप आसानी से मोबाइल स्टैंड कर अपना काम भी कर सकती हैं और बातें भी, फिर चाहे आप घर में हों या ऑफिस में। यह आपको 150 से लेकर 600 रुपये तक में मिल जाएगा।

कोकोनट ड्रिल कटर

नारियल पानी पीना सभी पसंद करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है। लेकिन जब खुद काटकर इसका पानी पीने की बात आती है तो आप खुद को पीछे खींच लेती हैं। कोकोनट ड्रिल कटर से आप बड़ी आसानी से नारियल में एक छेद कर पानी निकाल सकती हैं। यह बेहद उपयोगी उपकरण है। इसकी कीमत भी काफी किफायती है। यह अमूमन 100 रुपये मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 8 Smart Home Appliances To Make Your Life Easy Know Its Uses in Hindi
कॉफी फॉमर - फोटो : pixabay

मॉकटेल/कॉफी फॉमर

स्मूथ और क्रीमी कॉफी प्राय: घर में नहीं बन पाती, क्योंकि इसे हाथ से अच्छी तरह नहीं फेंटा जा सकता है। मॉकटेल या कॉफी बनाने के लिए फॉमर का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि इन को अच्छी तरह एकसार रूप में फेंटकर स्मूद लुक और बेहतरीन टेस्ट देता है। इसकी कीमत भी 200 से 600 रुपये के बीच है।

मिनी आर्मी टूल किट

बाहर घूमने या पिकनिक पर जाना हो तो आपको एक ऐसे टूल की जरूरत पड़ती है, जिसमें एक साथ नाइफ, स्क्रूड्राइवर, टॉर्च और की-चेन की सुविधा हो। मिनी आर्मी टूल किट हमें एक साथ ये सारी सुविधाएं प्रदान करती है। इसकी कीमत भी 300 से 500 रुपये के बीच है। उपहार देने के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन
Top 8 Smart Home Appliances To Make Your Life Easy Know Its Uses in Hindi
Pocket Flash Light - फोटो : istock
फैन क्लीनिंग मोप

आपने अपना घर बिल्कुल साफ कर लिया हो, फर्नीचर चमका लिया हो, लेकिन जैसे ही घर की छत पर लटके पंखे पर नजर पड़ती है, वह गंदा नजर आता है तो सारी मेहनत बेकार-सी लगने लगती है। पंखे की गंदगी, साफ-सुथरे घर में एक धब्बे की तरह दिखती है। आमतौर पर पंखे की सफाई करना बहुत मुश्किल और उबाऊ होता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई ज्यादा होती है। इस समस्या के लिए आप फैन क्लीनिंग मोप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान होता है और इसकी कीमत 250 रुपये से शुरू होती है।

पॉकेट फ्लैश लाइट

पुराने जमाने में जब लोग रात में बाहर निकलते थे तो अपने साथ टॉर्च रखते थे, लेकिन अब वे टॉर्च रखना पसंद नहीं करते हैं। उनके लिए एक स्मार्ट चॉइस है पॉकेट फ्लैश लाइट। इसकी कीमत 600 रुपये से शुरू होती है। यह आसानी से पैंट या शर्ट की जेब में फिट हो जाती है और आपको जब भी जरूरत हो तो आप इसे आसानी से मोबाइल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed