नहाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौलिए में न लपेटें गीले बाल
फिल्मों में तो नहाने के बाद हीरोइन तौलिया लपेटकर ही बाथरूम से निकलती है। हमारे बीच में से भी ज्यादातर लोग यही करते हैं। पर ये कम ही लोगों को पता है कि गीले बालों में तौलिया लपेटने से बाल कमजोर हो जाते हैं। कमजोर बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
नहाने के बाद लूफे को न छोड़ गीला
नहाने के बाद लूफे को ज्यादातर लोग गीला ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बैक्टिरियल इंफेक्शन होने के आसार बढ़ जाते हैं। गीले लूफे में बैक्टिरिया आसानी से पैदा हो जाते हैं।
बालों में रोज न करें शैंपू
कामकाजी औरतें रोजाना ही बाल धुलती हैं। वजह रोज सफर के दौरान बालों में धूल मिट्टी का जमना। धूल मिट्टी तो हटाना जरूरी है लेकिन बालों को सादे पानी से ही धुलें। रोज शैंपू करने से आपके बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।
न करें पूरे बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल
बालों को कंडीशनर करना ठीक है। लेकिन कंडीशनर को ठीक तरह से करना जरूरी है। बालों के सिरों पर ही कंडीशनर लगाएं। जड़ों पर कंडीशनर लगाने बाल कमजोर हो जाते हैं।