फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी रहते हैं लिव-इन रिलेशनशिप में, तो इन नियमों को जानना है जरूरी, नहीं तो हो सकती है बड़ी दिक्कतें

Mon, 01 Mar 2021 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
These are the rules of live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक समय था जब लड़का-लड़की शादी के लिए एक-दूसरे को पसंद करना तो बहुत दूर की बात, मिलते तक नहीं थे। घर वाले शादी तय कर देते थे, और फिर पूरा जीवन घर वालों द्वारा पसंद किए गए पार्टनर के साथ बितता था। लेकिन अब समय बदल चुका है और आजकल लोग लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं। मतलब शादी से पहले एक-दूसरे को जानते हैं, समझते हैं और अगर अच्छा लगता है तो जिंदगी साथ में बिताते हैं, नहीं तो अलग हो जाते हैं। लेकिन जो लोग लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों को इसके नियमों के बारे में नहीं पता होता है, जिसकी वजह से उन्हें बाद में दिक्कतें होती हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

These are the rules of live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादीशुदा माना जाएगा

  • अक्सर आज के युवा पहले लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और फिर शादी करते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि नियम ये कहता है कि अगर दो लोग (लड़का-लड़की) लिव-इन-रिलेशनशिप में एक कपल की तरह रह रहे हैं, साथ सो रहे हैं, साथ खा रहे हैं, तो कानूनन इस कपल को शादीशुदा माना जाएगा। जी हां, कानून के हिसाब से दोनों लोगों को विवाहित माना जाएगा।
These are the rules of live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

बच्चा वैध माना जाएगा

  • कानून कहता है कि अगर आप लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं, और आपकी पार्टनर गर्भवती हो जाती है। वहीं, अगर बच्चा जन्म लेता है तो वो बच्चा वैध माना जाएगा। जैसे एक शादीशुदा कपल कपल एक बच्चे की देखभाल करता है, ठीक उसी तरह लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले कपल को भी उस बच्चे की ऐसे ही देखभाल करनी पड़ती है। वहीं, गर्भपात, कन्या भ्रूण हत्या जैसे सभी कानून लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों पर भी पूरी तरह लागू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the rules of live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चा गोद नहीं ले सकते

  • जैसे कि कानून के हिसाब से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना वाला कपल बच्चे को जन्म दे सकता है, लेकिन इसके विपरीत ये कपल किसी भी बच्चे को गोद नहीं ले सकता, क्योंकि कानून उनको इस बात का अधिकार नहीं देता है। ऐसे में अगर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला कोई कपल किसी बच्चे को अनाथालय या किसी दूसरे तरीके से गोद लेने की सोचता है, तो वो ऐसा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
These are the rules of live in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

धोखा देना दंडनीय अपराध

  • अगर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले दोनों लोग कमाने वाले हैं, तो आपसी खर्चा दोनों की म्यूचुअल अंडरस्टैंडिग के आधार पर होगा। वहीं, अगर आप अपने पार्टनर से अलग होते हैं, तो आप गुजारे भत्ते की मांग तभी कर सकती हैं, जब आप लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली बात को साबित कर पाएं। इसके अलावा अगर लिव-इन-रिलेशनशिप में एक पार्टनर दूसरे को धोखा देता है, तो ये दंडनीय अपराध माना जाता है। पीड़ित अगर चाहे तो आईपीसी की धारा 497 के तहत मामला दर्ज करा सकते हैं, और इसमें सजा का भी प्रवाधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed