पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पहले के जमाने में स्वस्थ्य रहने के लिए ज्यादातर लोग तांबे के बर्तनों में पानी पीते थे। इससे गर्मियों में ठंडक तो महसूस होती ही थी, साथ ही तांबे के बर्तन में रखे पानी का स्वाद भी एकदम अलग होता था। आज भी लोग तांबे के बर्तनों का उपयोग करते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं। आयुर्वेद की अगर बात करें तो तांबा यानी कॉपर एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु है। यह शरीर के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। सुबह-सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि तांबे के बर्तन से पानी पीने का सही तरीका आखिर क्या है, जिससे आपको फायदा हो।
{"_id":"614dac1b8ebc3efe2174fd7a","slug":"the-right-way-to-drink-water-in-a-copper-vessel-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका जानते हैं आप? मिलेंगे कमाल के फायदे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका जानते हैं आप? मिलेंगे कमाल के फायदे
Sat, 25 Sep 2021 09:01 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तांबे के बर्तन का ऐसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले तो गिलास ऐसा चुनें, जो पूरी तरह से यानी शुद्ध तांबे से बना हो, क्योंकि अगर उसमें मिलावट होगी तो आपको तांबे का ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।
- तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से नींबू और पानी से धो लें। इसके लिए बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
तांबे के बर्तन से पानी पीने का सही तरीका क्या है?
- रात में सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रख कर उसे ढक दें और सुबह उठकर सबसे पहले उस पानी का सेवन करें।
- शुरुआत में आपको तांबे के बर्तन वाले पानी का स्वाद थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन समय के साथ आपको इसकी आदत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तांबे के बर्तन के साथ क्या न करें?
- आयुर्वेद के मुताबिक, तांबे के बर्तन से दिन में केवल दो बार ही पानी पीना चाहिए, इससे ज्यादा नहीं।
- तांबे के बर्तन में रखे पानी से खाना न बनाएं, क्योंकि इससे भोजन में तांबे की अधिकता हो सकती है, जो नुकसानदायक भी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
- तांबे के बर्तनों में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता होती है। नियमित रूप से इसमें पानी पीने से दस्त और पेचिश की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है और साथ ही इसे दिमाग के लिए भी सही माना जाता है।