{"_id":"5c6e9c89bdec224e0121e475","slug":"tejaswi-yadav-bungalow-look-like-seven-star-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी यादव ने बंगले को बना दिया 7 स्टार होटल, खर्च किए कई करोड़ रुपये","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
तेजस्वी यादव ने बंगले को बना दिया 7 स्टार होटल, खर्च किए कई करोड़ रुपये
हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को त्तकालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बंगला उनको सौंपा गया। इस दौरान बंगले में दी गई व्यवस्था को देख बिहार के सभी मंत्री-विधायक हैरान हो गए। उप मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि अपने 27 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा बंगला नहीं देखा है। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि तेजस्वी यादव द्वारा छोड़े गए इस बंगले की क्या है खासियत।
2 of 5
tejaswi yadav
तेजस्वी यादव द्वारा बंगला छोड़ने के बाद यह बंगला दर्शनीय स्थल बन गया है। कई मंत्री और विधायक एक-एक कर इस बंगले को देखने आ रहे हैं। यह बंगला 5 देशरत्न मार्ग पर मौजूद है। उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को यह बंगला आवंटित किया गया है। रात में बंगले की सजावट तो अद्भूत दिखी। लाइट की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि हर कोना बेहद आकर्षक दिखता है।
3 of 5
tejaswi yadav
सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह कोई पांच-सितारा होटेल है। हर चीज स्पेशल है कुछ भी सामान्य नहीं है। इस बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।' उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बंगले की सजावट पर कम से कम 4-5 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tejaswi yadav
सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लेते हुए कहा कि 46 एसी वाले बंगले में रहकर गरीबों, दलितों-पिछड़ों व किसानों के बारे में सोचते होंगे या बंगले में ऐशोआराम के नए साधन जुटाने के बारे में सोचते होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
tejaswi yadav
सुशील मोदी जो कई बार प्रधानमंत्री आवास भी जा चुके हैं उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास तो इस बंगले की साज सज्जा के सामने बौना है और मुख्यमंत्री आवास तो काफी फीका। इसके अलावा सुशील मोदी ने सफाई देते हुए कहा कि वह इस बंगले में नहीं रहेंगे क्योंकि नींद उन्हें अभी भी उनके पैतृक घर में ही आती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।