फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivekananda Quotes: युवाओं के लिए जीवन मंत्र हैं स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार

Mon, 04 Jul 2022 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Jul 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda Quotes: Swami Vivekananda Death Anniversary Punyatithi, Vivekananda Inspirational and Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

Swami Vivekananda Motivational Quotes: 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विवेकानंद का जीवन और उनके दिए संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर किसी के लिए प्रेरणा है। भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उनका पूरा जीवन ही युवाओं के लिए आदर्श है। तीव्र बुद्धि के धनी विवेकानंद ने महज 25 साल की उम्र में सांसारिक मोह माया को त्याग संन्यास ले लिया था। उनका हिंदू धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरा लगाव था। ईश्वर की खोज पर निकले विवेकानंद को गुरु रामकृष्ण परमहंस मिले, तो वह प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए। उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। बाद में विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने जोशपूर्ण भाषणों के कारण विवेकानंद युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गए। हालांकि 39 साल की कम उम्र में ही 4 जुलाई 1992 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। उनके अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्तोत्र हैं। हर साल उनकी पुण्यतिथि यानी 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जानिए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जो जीवन में ऊर्जा और जोश का करेंगे संचार।

Swami Vivekananda Quotes: Swami Vivekananda Death Anniversary Punyatithi, Vivekananda Inspirational and Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

Swami Vivekananda Quotes: Swami Vivekananda Death Anniversary Punyatithi, Vivekananda Inspirational and Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Vivekananda Quotes: Swami Vivekananda Death Anniversary Punyatithi, Vivekananda Inspirational and Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Swami Vivekananda Quotes: Swami Vivekananda Death Anniversary Punyatithi, Vivekananda Inspirational and Motivational Quotes in Hindi
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे।
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे,
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो तुम ताकतवर हो जाओगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed