सनी लियोन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बच्चों से लेकर आज के युवा तक, हर कोई उन्हें जानता है। उनके गाने देखता है और उनकी फिल्में भी देखता है। बॉलीवुड में सनी काफी नाम ही नहीं, बल्कि काफी शोहरत और दौलत भी कमा रही हैं। अगर ये कहा जाए कि सनी लियोन आज रानियों जैसी जिंदगी जीती हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। मौजूदा समय में उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। वो अपने पति और बच्चों संग एक आलीशान घर में रह रही हैं, और खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं। तो चलिए जानते हैं सनी लियोन की लाइफस्टाइल के बारे में।
2 of 7
sunny leone
- फोटो : instagram/sunny leone
साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सनी लियोन का असल नाम करणजीत कौर वोहरा है। इंडस्ट्री में आकर सबसे पहले वो मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस-5' में गईं। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गईं और उन्हें महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 में मौका मिला। हालांकि, सनी को असल पहचान अपने डांस नंबर्स से मिली। उनके डांस नंबर्स ने लोगों को उनके बेहद करीब ला दिया।
3 of 7
sunny leone
- फोटो : instagram/sunny leone
बेबी डॉल मैं सोने दी सॉन्ग, मेरे सईया सुपर सटार जैसे अनेकों सुपर हिट गाने सनी ने दिए। वहीं, उन्होंने रागिनी एमएमएस-2, एक पहेली लीला, वन नाईट स्टैंड, तेरा इंतजार और रईस जैसी कई फिल्मों में काम भी किया। उनके डांस, उनकी एंक्टिंग को काफी सराहा जाता है, और इन्ही की बदौलत आज सनी लियोन की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
4 of 7
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोन के बारे में ये बात बेहद ही कम लोग जानते हैं कि पहले वो नर्स बनना चाहती थी। सनी इसके लिए पढ़ाई भी कर रही थी। हालांकि, उन्होंने बाद में टैक्स और फाइनेंस कंपनी में काम भी किया था। लेकिन वो कहते हैं न कि वक्त बदलते समय नहीं लगता, सनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और आज सनी के पास किसी चीज की कमी नहीं है और वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।
5 of 7
sunny leone
- फोटो : instagram/sunny leone
सनी लियोन ने साल 2003 में पैंटहाउस मैगजीन द्वारा 'पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर 2003' का अवॉर्ड जीता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी लियोन के पास लगभग 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं, हर फिल्म के लिए सनी को लगभग पांच से सात करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, सलाना वो लगभग 15 करोड़ रुपये फिल्मों से कमाती हैं।