फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय पीने वालों को आता है कम गुस्सा, वजह भी जान लें

Tue, 06 Feb 2018 10:56 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
This Is Why You Should Drink Tea To Control Anger
Tea

आप बात-बात पर गुस्सा कर बैठते हैं? अक्सर तनाव में या फिर नाराज रहते हैं? तो इस आदत पर काबू पा लें। आप जितना गुस्सा करेंगे, उतना ही ज्यादा यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होगा। कुछ लोग गुस्से पर नियंत्रण करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ चीजों के सेवन से भी आप गुस्से पर काबू पा सकते हैं।

This Is Why You Should Drink Tea To Control Anger
डेमो - फोटो : demo pic

चीनी खाएं, गुस्सा भगाएं 
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जिन्हें गुस्सा अधिक आता है, उन्हें चीनी खाना चाहिए। शरीर में शर्करा की अधिक मात्रा गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करती है। अमेरिका के ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने इस अध्ययन में खाने-पीने में मीठी चीजों का इस्तेमाल न करने और मीठे पेय पदार्थ पीने वाले लोगों के व्यवहार की तुलना की। निष्कर्ष में उन्होंने पाया कि जिन्होंने मीठे पेय पदार्थों का सेवन किया था, उन्हें गुस्सा होते बहुत कम पाया गया। 

‘एग्रेसिव बिहेवियर’ जर्नल के अनुसार, शोधकर्ताओं का मानना है कि खून में मौजूद ग्लूकोज से मस्तिष्क को ऊर्जा मिलने की वजह से गुस्सा कम आता है और मीठे पेय पदार्थों से ऊर्जा जल्दी मिलती है।

This Is Why You Should Drink Tea To Control Anger
संतरा

खट्टे फलों से परहेज
पित्त दोष या शरीर की अग्नि ऊर्जा बढ़ने से गुस्सा आता है। गुस्सा आए, तो खट्टे फलों जैसे संतरा, नींबू आदि का सेवन कम करें। इनकी जगह ठंडे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। एल्कोहल एवं कैफीन युक्त खाद्य व पेय पदार्थों, शरीर में गर्मी उत्पन्न करने वाले गर्म एवं मसालेदार चीजों से भी परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is Why You Should Drink Tea To Control Anger
हर्बल चाय

हर्बल चाय करे कमाल
कैमोमाइल, तुलसी और गुलाब के चूर्ण से तैयार हर्बल चाय पीने से गुस्सा शांत होता है। तीनों की थोड़ी-थोड़ी मात्रा को एक कप गर्म पानी में डालें। इसे ठंडा होने दें। इस चाय को दिन में तीन बार पीने से पित्त संबंधी पीड़ा शांत होती है।

विज्ञापन
This Is Why You Should Drink Tea To Control Anger
banana face mask

केला करे मूड रिलैक्स 
इसमें विटामिन बी और पोटैशियम होता है, जो मूड को रिलैक्स करने का काम करता है। केला खाने से बहुत हद तक गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। ऐसे में जब कभी भी आपको गुस्सा आए, एक-दो केला जरूर खाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed