फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूड खराब है तो इन रंगों के कपड़ों को करें अवॉयड, वरना पड़ेगा पछताना

Fri, 16 Feb 2018 12:36 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Know how colours can affect our confidence and mood
कभी आपने सोचा है कि वकील के कोट का रंग काला ही क्यों होता है? डॉक्टर सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं? इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि रंगों का मामला दरअसल इंसान के दिमाग से जुड़ा है। रंग भी हमारे मूड को प्रभावित करते हैं। सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के लिए भी रंग जिम्मेदार होते हैं। रंग भी आत्मविश्वास को कम करने और बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। ‘

 
Know how colours can affect our confidence and mood
लाल रंग
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के साइकोलॉजिस्ट डॉ. ब्रिवर द्वारा एक हजार महिलाओं पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि जिस रंग के कपड़े हम पहनते हैं, वह हमारे आत्म-विश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शोध में शामिल हर दस में से एक महिला ने माना कि वह अपना आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए लाल रंग का कपड़ा पहनती हैं, वहीं 26 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि लाल रंग की लिपस्टिक लगाने मात्र से भी उनका आत्म-विश्वास बढ़ता है।
 
Know how colours can affect our confidence and mood
काला रंग
काला रंग अथॉरिटी और पावर का प्रतीक है। यह एक ऐसा रंग है, जो शक्ति प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ रंगों में से एक है। वकीलों के मामले में यह रंग न्याय के प्रति उनकी आस्था को दिखाता है। इससे आपकी बॉडी लैंग्वेज पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how colours can affect our confidence and mood
सफेद
जहां तक बात डॉक्टर्स के सफेद यूनिफॉर्म की है, तो यह रंग आंखों को चुभता नहीं है, बल्कि यह बेहतर महसूस कराता है। अस्पताल की तनाव भरी दुनिया में यह रंग सकारात्मकता की निशानी है। यह रंग मरीजों को बेहतर महसूस कराता है। अस्पतालों में भी सफेद रंग से दीवारें, इसलिए कलर कराई जाती हैं, ताकि वे साफ दिखें और उनसे बैक्टीरिया मुक्त माहौल का अहसास हो।
 
विज्ञापन
Know how colours can affect our confidence and mood
नीला रंग
कॉरपोरेट सेक्टर में ज्यादातर नीले रंग का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके प्रयोग से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ती है। इससे रचनात्मकता बढ़ती है। हालांकि इस रंग के ज्यादा प्रयोग से उदासी भी जन्म लेती है, इसलिए इसके कॉम्बिनेशन पर अवश्य ध्यान दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed