फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी: कभी करती थीं 500 रुपये की नौकरी और आज हैं करोड़ों की मालिकन, कुछ ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी

Tue, 16 Mar 2021 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari lifestyle net worth car collection and house
shweta tiwari - फोटो : instagram

टीवी के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी में आपको प्रेरणा का किरदार तो काफी अच्छे से याद होगा। यहीं से अपनी अलग पहचान बनाकर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कई मुकाम हासिल किए और आज वे किसी पहचान या परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है। श्वेता की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। कई बड़े बैनर तले काम कर चुकी श्वेता तिवारी आज एक लग्जारी लाइफ जीती हैं। तो चलिए आपको श्वेता तिवारी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

shweta tiwari lifestyle net worth car collection and house
shweta tiwari - फोटो : instagram

दरअसल, श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में हुआ था। शुरू से एक्ट्रेस बनने का सपना रखने वाली श्वेता आज जो कुछ भी हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत साफ देखी जा सकती है। जब वे 12 साल की थी, तब उन्होंने अपने जीवन की पहली नौकरी की थी। श्वेता तिवारी एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करती थी, जहां उन्हें 500 रुपये महीना सैलरी के रूप में मिला करता था।

shweta tiwari lifestyle net worth car collection and house
shweta tiwari - फोटो : instagram

इसके बाद साल 2004 में श्वेता तिवारी ने बिपाशा बसु की फिल्म महदोशी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर लगातार वे आगे बढ़ती गईं। बिग बॉस सीजन-4 में भी श्वेता तिवारी जा चुकी हैं, और यहां से वे विजेता बनकर लौटी थीं। इस शो के लिए श्वेता ने हर हफ्ते पांच लाख रुपये चार्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari lifestyle net worth car collection and house
shweta tiwari - फोटो : instagram

बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें, तो श्वेता तिवारी की पहली शादी 18 साल की उम्र में हुई थी, जो असफल रही। इसके बाद उनकी दोबारा शादी हुई। लेकिन अब वे अपने पति से अलग और बच्चों के साथ अलग से रहती हैं।

विज्ञापन
shweta tiwari lifestyle net worth car collection and house
shweta tiwari - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी ने कई सीरियल में काम किया, जिनमें कसौटी जिंदगी की, मेरे डैड की दुल्हन, बाल वीर, जाने क्या बात हुई, कहानी घर-घर की, अजीब आदि शामिल हैं। इनके अलावा श्वेता कई रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed