{"_id":"6023ca3f8ebc3ee8ff0c94d7","slug":"sameera-khan-20-countries-by-bicycle-know-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश की समीरा खान ने साइकिल से की 20 देशों की यात्रा, अब एवरेस्ट फतह पर है नजर, जानें इनकी ये अद्भुत कहानी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आंध्रप्रदेश की समीरा खान ने साइकिल से की 20 देशों की यात्रा, अब एवरेस्ट फतह पर है नजर, जानें इनकी ये अद्भुत कहानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sameera Khan
- फोटो : साभार: www.mpositive.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं अगर किसी काम को करने की मन में पूर्ण इच्छा हो, और उस काम को पूरे मन से किया जाए तो फिर कोई काम अधूरा नहीं रह सकता। इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं आंध्रप्रेदश के अनंतपुर की रहने वाली माउंटेनियर और साइकिलिस्ट समीरा खान। जहां आज भी हमारे समाज में लड़कियों के आगे बढ़ने पर कई तरह की बंदिशें हैं, तो वहीं इन सब रुकावटों से आगे बढ़ते हुए समीरा ने ये साबित कर दिया कि बिना परिवार के सपोर्ट के बिना भी लड़कियां आगे बढ़ सकती हैं। तो चलिए आपको समीरा खान के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं, जिन्हें जानने के बाद शायद आपका भी हौंसला बढ़ जाए।
2 of 5
Sameera Khan
- फोटो : साभार: www.mpositive.in
समीरा खान की जिंदगी पर अगर शुरू से प्रकाश डाला जाए, तो जब वो महज नौ साल की थी तो उनकी मां इस दुनिया से चल बसी। इसके बाद साल 2015 में समीरा के पिता भी दुनिया में नहीं रहे। बावजूद इसके समीरा रुकी नहीं और अपनी दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद लगातार आगे बढ़ रही हैं। वो अब तक 20 देशों की यात्रा साइकिल से कर चुकी हैं, क्योंकि वो सोलो ट्रेवलर हैं। 30 साल की समीरा नेपाल के 6 हजार 858 मीटर ऊंचाई वाले अमा डबलाम की चढ़ाई कर चुकी हैं। लेकिन समीरा के सपने इससे भी बढ़े हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समीरा के सामने कई मुश्किल हालात हैं, लेकिन फिर भी वो अपने आप को कभी आगे बढ़ने से रूकने नहीं देती। उनका सपना है कि वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ें, जिसके लिए वो दिन-रात कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। इस चढ़ाई को वो नेपाल नहीं बल्कि तिब्बत की तरफ से करना चहाती है। यहां आपको बता दें कि तिब्बत की तरफ से एवरेस्ट की चढ़ाई करना नेपाल के मुकाबले में ज्यादा मुश्किल है। लेकिन ये समीरा का सपना है और वो इसे पूरा करना चाहती है, जिसके लिए उन्हें फायनेंशियल सपोर्ट यानी वित्तीय सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cycling
- फोटो : istock
समीरा ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा लेने के बाद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का कोर्स किया। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उन्होंने बेंगलुरु के बीपीओ में नौकरी करना भी शुरु किया। यहां से जो पैसा समीरा ने बचाया, उससे वो सोलो ट्रैवलिंग करने लगीं। उत्तराखंड, नेपाल, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और भूटान पर समीरा ट्रैकिंग कर चुकी हैं। मौजूदा समय में समीरा हैदराबाद के केपलर होम सिनेमा में अपनी इंटरप्रेन्योरशिप यानी उद्यमशीलता के जरिए लोगों को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समीरा के सपने काफी ऊंचे और बढ़े हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं। वो एक किताब भी लिखना चाहती हैं और अपने ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं। समीरा सारी दुनिया से कहती है कि भारत की सभी लड़कियों को अपने घरवालों के सपोर्ट की जरूरत है। लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं कि समीरा ने अपने जीवन में अब तक जो कुछ भी किया है, वो अपने दम पर किया है और वो इस सफर को काफी ऊंचे मुकाम पर ले जाने की कोशिश में लगी हुईं हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।