रूप चौदस 2018: चेहरे पर लगाएंगे ये स्क्रब तो पूरे साल नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत
धनतेरस का अगला दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को रूप चौदस के नाम में मनाया जाता हैं। बता दें, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी आती है। इस दिन सौंदर्य रूप श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान सुंदरता देते हैं। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी पहचाना जाता है। इस खास मौके पर अगर आप भी चाहते हैं कि आप ताउम्र खूबसूरत और जवां बने रहें तो आज से ही चेहेर पर लगाएं हल्दी का ये जादुई स्क्रब ।
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-माइक्रोबिअल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होते हैं। जो आपकी त्वचा की सेहत का ध्यान रखते हैं। त्वचा पर इसका इस्तेमाल ना सिर्फ आपके चेहरे पर निखार लाता है बल्कि आपको हर तरह के इंफेक्शन से भी दूर रखता है। हल्दी का फेस स्क्रब इस्तेमाल करने से स्किन की गंदगी को आसानी से खत्म किया जा सकता है।
स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए-
हल्दी
शहद
चीनी
सबसे पहले इस स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच हल्दी के साथ 2 बड़े चम्मच शहद मिलाकर इसका एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी मिला लें। अगर स्किन ड्राई हो तो स्क्रब बनाने के लिए शहद की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखें।
कैसे करें इस्तेमाल
चेहरे पर स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें।इसके बाद स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। हल्के हाथों से दो-तीन मिनट तक स्क्रब को रगड़ें। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार हल्दी से बने इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।आप खुद अपनी स्किन में फर्क महसूस करेंगे।
नोट- स्क्रब बनाते समय कोशिश करें कि साबुत हल्दी पीसकर इसका पाउडर तैयार करें।