हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे खूब तरक्की करें, नाम कमाएं,अच्छा काम करें। इसके लिए वो बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही सही परवरिश भी देते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों की परवरिश में इस तरह की गलती करते हैं तो फिर आपके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं रह जाएगा। क्योंकि आपकी गलत आदतों का नतीजा बच्चों की तरक्की की रूकावट के रूप में नजर आएगा।
घर में करते हैं ये काम तो तुरंत सुधर जाएं नहीं तो बच्चों की नही होगी ठीक से तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बेटे या बेटी को उनकी पसंद का करियर चुनने की आजादी नहीं देते हैं तो फिर बच्चों की तरक्की में रूकावट होना स्वाभाविक है। क्योंकि अपनी पसंद बच्चों के ऊपर थोपने से वो असमंजस में पड़ जाएंगे और इसका सीधा असर उनके व्यक्तित्व पर दिखने लगता है। इसलिए बच्चों के सही विकास के लिए जरूरी है कि उनको करियर चुनने की आजादी दी जाए।
हर कोई अपने बच्चों से प्यार करता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसे हमेशा अपनी आंखों के सामने रखा जाए। आजकल ग्लोबल होने का जमाना है। इसलिए अगर बच्चे की तरक्की के लिए उसका शहर के बाहर जाना जरूरी है तो उसे जरूर भेंजे।
हर समय बच्चों को पढ़ाई और करियर को लेकर दबाव नहीं डालना चाहिए। साथ ही दूसरे के बच्चों से तुलना करना भी खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से बच्चों के अंदर हीन भावना जन्म लेने लगती है। और उसका अपनी पढ़ाई और काम में मन नहीं लगता है।
बच्चे का साथ दें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अपने बच्चे के अंदर वो सौ कमी गिना कर उसका साथ नहींं देते हैं। अगर वो कुछ नया करना चाहते हैं तो उसके काम में रोकटोक करना उनकी आदत बन जाती है।