हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि किसी लड़की की बातों को कोई लड़का नही समझ सकता है। लेकिन हम ऐसा जरूर कह रहे हैं कि कुछ ऐसी बातें हैं जिसकी समझ केवल एक अच्छी लड़की दोस्त ही रख सकती है। आपको पता है कभी-कभी ऐसी परेशानी आपके सामने आएगी जिसे केवल एक अन्य लड़की ही समझ पाएगी और आपको एक अच्छी सलाह दे पाएगी। आइए जानते हैं उन परेशानियां के बारे में जिसमे केवल यही काम आएंगी...
महिलाओं के जीवन की वो 5 बातें जिसकी केवल अच्छी महिला साथी ही रखती है समझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन दिनों मेें इनकी जरुरत
कोई भी महिला साथी आपको पीरियड के समय बहुत ही काम आएंगी। आपके पीरियड की समस्याओं से लेकर सैनिटरी नैपकिन तक की जरूरत को पूरा करने में यह आपका साथ देंगी। पुरुष साथी उन दिनों में आपका साथ तो दे सकते हैं लेकिन आपकी जरूरतों को वह पूरा नहीं कर पाएंगे।
कपड़ो की जरुरत पड़ने पर
कपड़ो की जरूरत पड़ने पर हमेशा नये कपड़े खरीदना ही समाधान नही होता है। कभी-कभी दोस्तों से कपड़े शेयर भी किए जा सकते हैं। आपको किसी इवेंट या पार्टी में जाने के लिए कुछ अलग तरह के कपड़ो की जरुरत पड़ जाएं तो ऐसे में आपकी महिला दोस्त ही काम आ सकती हैं। आपके पुरुष दोस्त इस जरूरत पर कोई काम नही आ सकते हैं।
दिल की बात में जरूरत
आपसे किसी ने अभी प्यार का इजहार किया हो या आप किसी के साथ पहले से ही रिश्ते में हैं, लेकिन कई बार आप समझ नही पाते हैं कि आपका पार्टनर कितने हद तक सही है। ऐसे में आपकी अच्छी महिला दोस्त ही उचित सलाह दे सकती है।
डेट पर जाने के लिए तैयार करने में मदद
आपको डेट पर जाना है, जिसके लिए आपको अच्छे से तैयार होना है। ऐसे में आपकी दोस्त आपके काम आ सकती है। मेकअप से लेकर ड्रेस तक के चुनाव में आपकी दोस्त पूरी मदद करेगी।