प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त तीन शब्द आई लव यू वैसे तो प्रेमी अक्सर एक-दूजे को कहते हैं लेकिन कई बार यह तीन शब्द न सिर्फ प्यार का इजहार करते हैं बल्कि आपके रिश्ते को सही ढंग से चलाने में भी सहायता करते हैं। समय के साथ जरूरत पड़ने पर इन तीन शब्दों को कहना बहुत जरूरी हो जाता है लेकिन हम समझ ही नहीं पाते कि इनका प्रयोग कब और कहां करना चाहिए था और बाद में रिश्ते बिगड़ते चले जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन मौकों पर आई लव यू कहना होता है बहुत जरूरी।
जानिए असल में किन मौकों पर आई लव यू कहना होता है जरूरी, सही समय पर संभल जाते हैं रिश्ते
बहस के बीच
यदि आपके और पार्टनर के बीच बहस हो रही है तो दोनों में से कोई एक यदि बीच बहस में आई लव यू कह देगा तो बहस वहीं खत्म हो जाएगी नहीं तो बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पहले आई लव यू कहने से कोई भी व्यक्ति छोटा-बड़ा नहीं हो जाता है बल्कि जो पहले कहेगा वह कहीं न कहीं दूसरे को इस बात का अहसास करवा देगा कि वो गलती कर रहा है और बहस अपने आप ही खत्म हो जाएगी।
जब कोई गलती हो गई है
जब आपसे कोई गलती हो गई है तो आपको उसे सही समय पर स्वीकार लेना चाहिए। गलती स्वीकारते वक्त आपको अपने पार्टनर को आई लव यू भी कहना चाहिए। ये आई लव यू उस वक्त आपके पार्टनर को महसूस करवाएगा कि आपको उनसे कितना प्रेम है और आप वाकई उनकी फिक्र करते हैं इसलिए पूरे मन से अपनी गलती को स्वीकार रहे हैं न कि कोई औपचारिकता निभा रहे हैं।
जब पार्टनर कोई बिगड़ता काम संभाल ले
कई बार ऐसा होता कि कोई काम जो कि हमें लगता है कि हमारे हाथ से निकल चुका है और उसके प्रति हम निराशावादी हो जाए लेकिन पार्टनर अपनी सूझबूझ से उसका कोई समाधान खोज दे। ऐसे मेंं बहुत जरूरी है कि आप समय देखकर अपने पार्टनर को आई लव यू कहें। ये आई लव यू उन्हें महसूस करवाएगा कि उन्हें आपकी ये समझदारी पसंद आई और वे आपका सम्मान करने के साथ ही आपको धन्यवाद भी कहना चाह रहे हैं।
जब आपका हमसफर किसी कारण से बहुत परेशान है तब प्रयास करें कि सही समय देखकर पार्टनर के पास बैठें, उनकी बातों को ध्यान से सुनें और उनके हाथ को थामकर या उन्हें टाइट हग देकर आई लव यू कहें। यहां उन्हें ये आई लव यू ये महसूस करवाएगा कि परिस्थिति कोई भी आप और आपका प्यार हमेशा उनके साथ है और यही बात संभव है कि उनकी ताकत बनें और आप लोग कोई समाधान खोज लो।