World Environment Day 2023: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण और वातावरण की शुद्धता की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रदूषण बढ़ने से प्रकृति पर नकारात्मक असर पड़ता है। 21वीं सदी पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण विनाश की सदी है।
World Environment Day 2023: बच्चों को सिखाएं पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति को बचाने के लिए करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी का इस्तेमाल
गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। एसी ठंडी हवा तो देता है लेकिन इससे पर्यावरण दूषित होता है। बच्चों को एसी के इस्तेमाल से होने वाले दुस्प्रभावों के बारे में सिखाएं। साथ ही खुद भी एसी का उपयोग कम करें ताकि प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें।
प्लास्टिक का इस्तेमाल
अधिकतर लोग रोजमर्रा में प्लास्टिक का सामान, बोतल और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट आदि का इस्तेमाल करते हैं। ये डिस्पोजेबल आइटम पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे होने वाले नुकसान के बारे में बच्चे को बताएं। प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। प्लास्टिक को जलाना या जमीन के अंदर दबाव भी घातक है।
पॉलिथीन
धरती और पर्यावरण के लिए पॉलिथीन बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। पॉलिथीन में पॉलीयूरीथेन नाम का रसायन पाया जाता है, जिसे नष्ट नहीं किया जा सकता। प्लास्टिक को जलाने से वायुमंडल प्रदूषित होता है। वहीं जमीन में पॉलिथीन दबाने से जहरीली गैस बनती है। खुद भी पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और परिवार के लोगों को पेपर या कपड़े के बैग के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करें ।
पौधारोपण
बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने और प्रकृति को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना सिखाए। उनसे छोटे-छोटे पौधे लगवाए और उन पौधों में प्रतिदिन पानी का छिड़काव करना सिखाएं।बच्चों को पौधों से दोस्ती करना सिखाएं ताकि वह समझ सकें कि प्रकृति की सुरक्षा और उनके भविष्य के लिए पौधे व पर्यावरण कितने महत्वपूर्ण हैं ।