फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2023: बच्चों को सिखाएं पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति को बचाने के लिए करें ये काम

Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2023 How To Save Environment Teach Kids About Environment
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 - फोटो : iStock

World Environment Day 2023: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण और वातावरण की शुद्धता की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रदूषण बढ़ने से प्रकृति पर नकारात्मक असर पड़ता है। 21वीं सदी पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण विनाश की सदी है।



प्रकृति को होने वाले नुकसान के कारण सुनामी, भूकंप, भूस्खलन, हिमपात जैसे प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान में इंसान खुद पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। रोजाना कई गलतियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इस गलतियों को नियंत्रित करके पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में सिखाएं। यहां पर्यावरण संरक्षण से बचाव के लिए कुछ गलतियों को सुधारने के बारे में बताया जा रहा है। वहीं बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में सिखाने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

World Environment Day 2023 How To Save Environment Teach Kids About Environment
पर्यावरण दिवस - फोटो : istock

एसी का इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। एसी ठंडी हवा तो देता है लेकिन इससे पर्यावरण दूषित होता है। बच्चों को एसी के इस्तेमाल से होने वाले दुस्प्रभावों के बारे में सिखाएं। साथ ही खुद भी एसी का उपयोग कम करें ताकि प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें।

World Environment Day 2023 How To Save Environment Teach Kids About Environment
पर्यावरण दिवस - फोटो : सोशल मीडिया।

प्लास्टिक का इस्तेमाल

अधिकतर लोग रोजमर्रा में प्लास्टिक का सामान, बोतल और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट आदि का इस्तेमाल करते हैं। ये डिस्पोजेबल आइटम पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे होने वाले नुकसान के बारे में बच्चे को बताएं। प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। प्लास्टिक को जलाना या जमीन के अंदर दबाव भी घातक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2023 How To Save Environment Teach Kids About Environment
पर्यावरण दिवस

पॉलिथीन

धरती और पर्यावरण के लिए पॉलिथीन बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। पॉलिथीन में पॉलीयूरीथेन नाम का रसायन पाया जाता है, जिसे नष्ट नहीं किया जा सकता। प्लास्टिक को जलाने से वायुमंडल प्रदूषित होता है। वहीं जमीन में पॉलिथीन दबाने से जहरीली गैस बनती है। खुद भी पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और परिवार के लोगों को पेपर या कपड़े के बैग के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करें ।

विज्ञापन
World Environment Day 2023 How To Save Environment Teach Kids About Environment
पौधरोपण - फोटो : Social media

पौधारोपण

बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने और प्रकृति को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना सिखाए। उनसे छोटे-छोटे पौधे लगवाए और उन पौधों में प्रतिदिन पानी का छिड़काव करना सिखाएं।बच्चों को पौधों से दोस्ती करना सिखाएं ताकि वह समझ सकें कि प्रकृति की सुरक्षा और उनके भविष्य के लिए पौधे व पर्यावरण कितने महत्वपूर्ण हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed