Happy Women's Day Wishes to All Ladies :आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। 1908 में न्यूयॉर्क में 15000 महिलाओं ने बेहतर वेतन, कम कार्य घंटे और मतदान के अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया। 1910 में जर्मनी के एक नेता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। एक साल बाद यूरोप के चार देशों ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। हालांकि 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की और वैश्विक स्तर पर यह दिन महिलाओं के नाम समर्पित किया गया। तब से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
Happy Women's Day 2025 Wishes: महिला दिवस के सुंदर संदेशों के जरिए अपने जीवन की हर नारी को कहें, Thank You
Happy Women's Day Wishes to All Ladies : इस महिला दिवस के मौके पर अपने परिवार की स्त्रियों, महिला दोस्तों, सहकर्मियों और जीवन से जुड़ी सभी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजें। महिला दिवस के सुंदर संदेश यहां दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनी प्रिय महिला साथियों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
नारी है शक्ति, नारी ही आधार,
नारी के बिना अधूरा संसार।
सम्मान करो उसके हौसले का,
हर मोड़ पर दो उसे प्यार।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
हर घर की रोशनी, हर दिल की जान होती है,
नारी ही जीवन की सबसे बड़ी पहचान होती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
Women's Day 2025 : मैटरनिटी लीव के बाद वेतन कटौती का सामना करती हैं 40 फीसदी कामकाजी महिलाएं
नारी बिना सूना ये संसार लगे,
नारी बिना अधूरा हर त्योहार लगे।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
हर कदम पर बढ़ती जाएं,
अपने सपनों को साकार बनाएं।
नारी शक्ति का मान बढ़ाएं,
हर दिन महिला दिवस मनाएं।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
Women's Day 2025: भारतीय रेलवे के प्रमुख कानून जो हर महिला यात्री को पता होने चाहिए