ऐसा कहा जाता है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं यौन संबंध को लेकर ज्यादा रुचि लेती हैं। लेकिन एक शोध में जो बात सामने आई है उससे आप हैरान हो जाएंगे। इस शोध के अनुसार महिलाएं अपने पार्टनर से महज एक साल में शारीरिक संबंध को लेकर बोर हो जाते हैं। इस कारण वह लंबे रिलेशनशिप में यौन संबंध को ज्यादा महत्वता नहीं देती हैं।
कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय सैन फ्रांसिस्को के वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च किए हैं जिनमें से एक साउतैम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी की। इस शोध में 11,508 लोग शामिल थे। इस दौरान शोध में पाया कि महिलाओं में सेक्स को लेकर रुचि बहुत जल्द ही खत्म हो जाती है। जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं है।
सर्वे में शामिल लोग अपने पार्टनर्स के साथ सक्रिय थे। सर्वे में सामने आया कि महिलाओं में यौन संबंध के प्रति अधिकतम रुचि सिर्फ एक साल तक रहती है। इसके बाद वह ऊबन महसूस करने लगती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने पर महिलाओं में तनाव कम हो जाता है। उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।
इस शोध में यह भी पाया गया कि सप्ताह में कम से कम एक बार शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं में उम्र बढ़ने लगती है। 45 से 54 साल की महिलाओं में 37.9 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनको अब यौन संबंध में कोई रुचि नहीं है।
इसके अलावा 55 से 64 साल तक की उम्र की महिलाओं में 38.8 फीसदी महिलाओं ने भी कहा कि उनको रुचि नहीं है। सर्वे में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से 6,669 महिलाएं और 4,839 पुरुष थे।