एक सर्वे में रिलेशनशिप में ब्रेकअप क्यों होता है यह बताया गया। सर्वे में 1643 लोगों से ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। 49 फीसदी महिलाओं और 51 फीसदी पुरुषों ने रिलेशनशिप में होने वाले ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की और इसकी वजह बताई। इस सर्वे में दुनियाभर से लोगों को शामिल किया गया। जवाब देने वालों में 50 फीसदी उत्तरी अमेरिका, 20 फीसदी यूरोप और 20 फीसदी एशिया के लोग भी शामिल थे।
आगे जानिए सर्वे में क्या निकलर सामने आया..
2 of 6
Breakup
- फोटो : Social Media
अगर आपका ब्रेकअप हो गया है तो परेशान न हो और न ही अकेला महसूस करें। रिलेशनशिप में रहने वाले ज्यादातर लोगों का ब्रेकअप होता है। सर्वे कहता है कि ज्यादातर लोगों का अपने जीवनकाल में 2 से 6 ब्रेकअप होते हैं।
इस सर्वे में सिर्फ 5 फीसदी लोगों ने यह बात कही कि रिलेशनशिप में उनका ब्रेकअप नहीं हुआ। बहुत से लोगों ने कहा कि ब्रेकअप में वक्त लगता है।
किसी भी रिश्ते में फौरन ब्रेकअप नहीं होता। जब लोगों से पूछा गया कि रिश्ते में ब्रेकअप के साथ क्या वह अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जाना चाहेंगे तो उनका जवाब हां में था। सर्वे में कई लोगों ने ब्रेकअप की वजह कमिटमेंट की कमी बताई।
सर्वे में ज्यादतर लोगों ने कहा कि उन्हें ब्रेकअप की सही-सही वजह के बारे में पता नहीं है।