लव हो या अरेंज हर लड़की को शादी से पहले ये 5 बातें करती हैं परेशान, जरूर जान लें लड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही
हर लड़की के मन में शादी को लेकर तरह-तरह के अरमान होते हैं। लोगों को लगता होगा कि लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले सिर्फ अपने पार्टनर और हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती रहती होंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को सबसे ज्यादा इस बात का डर सताता है कि कहीं वह अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं। उनके मन में यह सवाल आ रहे होते हैं कि क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने लायक वाकई हो गई हूं, क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था।
लड़कियों के दिमाग में अपनी शादी से एक रात पहले यह भी चल रहा होता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे माता पिता की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। सबसे ज्यादा परेशान लड़कियां अपनी होने वाली सास के स्वभाव को लेकर रहती हैं कि क्या वो उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगी की नहीं।
लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले इस बारे में भी जरूर सोचती हैं कि क्या हमारा होने वाला जीवन साथी हमारा साथ जिंदगी भर निभाएगा कि नहीं। क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।
लड़कियों को शादी की एक रात पहले इस बात की टेंशन भी सताती रहती है कि अगर वो पहले ही दिन पति से कहेंगी कि वो सेक्स करने में अभी सहज फील नहीं कर रही हैं तो कहीं उनके पति को ये ना लगने लगे कि मैं उनसे प्यार नहीं करती।