फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Green Dating: अब ईको फ्रेंडली हुए कपल्स, ग्रीन डेटिंग के जरिए इस तरह बढ़ा रहे हैं नजदीकियां

Mon, 20 Jun 2022 02:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Jun 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
What Is Green Dating And Why It Is Trending In India Among Couples News In Hindi
couple - फोटो : istock

Green Dating:  कपल्स के बीच आकर्षण, लगाव, प्यार, डेटिंग और रिलेशनशिप आम बात है। लेकिन डेटिंग के काॅन्सेप्ट में इन दिनों अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दूसरे देशों के साथ ही भारत में भी ग्रीन डेटिंग का ट्रेंड आ गया है। ग्रीन डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चलन तेज हो गया है। इस साल पर्यावरण दिवस के बाद से ग्रीन डेटिंग को लेकर कपल्स बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दरअसल 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर कोई जागरूकता फैलाने और वातावरण को बचाने का काम अपने स्तर पर कर रहा है। इसी प्रयास में कपल्स भी शामिल हो गए हैं। कपल्स के पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास को ग्रीन डेटिंग के काॅन्सेप्ट से जोड़ा जा सकता है। सेलिब्रिटीज भी ग्रीन डेटिंग की लिस्ट में शामिल हैं। भारत में ग्रीन डेटिंग के बढ़ते चलन के बारे में जानें। आखिर क्या है ग्रीन डेटिंग और कपल्स कैसे ग्रीन डेटिंग को कर रहे एंजाॅय।

What Is Green Dating And Why It Is Trending In India Among Couples News In Hindi
ग्रीन डेटिंग - फोटो : istock

ग्रीन डेटिंग क्या है

डेटिंग के दौरान कपल अपने रिश्ते को अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। डेटिंग कर रहे कपल एक दूसरे को समझते हैं और करीब आने के लिए कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। वहीं ग्रीन डेटिंग इसी उद्देश्य की पूर्ति के साथ ही पर्यावरण को बचाने से जुड़ा काॅन्सेप्ट है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का काम कपल्स डेटिंग के दौरान करते हैं। रिलेशनशिप में कुछ नया करने के उद्देश्य से इको फ्रेंडली डेटिंग के तरीकों को अपना सकते हैं।

What Is Green Dating And Why It Is Trending In India Among Couples News In Hindi
ग्रीन डेटिंग का तरीका - फोटो : istock

ग्रीन डेटिंग का तरीका

ग्रीन डेटिंग या इको फ्रेंडली डेटिंग साधारण डेटिंग की तरह ही होता है, जिसमें बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड होते हैं। उनके बीच लगाव या प्यार की भावना होती है। डेटिंग के दौरान वह एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए कहीं जाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट आदि देते हैं। लेकिन ग्रीन डेटिंग में इको फ्रेंडली तरीके से आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गिफ्ट भी पर्यावरण को बचाने से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Green Dating And Why It Is Trending In India Among Couples News In Hindi
तोहफे में दें इको फ्रेंडली गिफ्ट - फोटो : iStock

ग्रीन डेटिंग के लिए आइडिया

अगर आप भी पर्यावरण से प्यार करते हैं और अपनी साधारण डेटिंग को नयापन देना चाहते हैं तो ग्रीन डेटिंग कर सकते हैं। इसमें पार्टनर को ऐसा तोहफा दें तो पर्यावरण के लिहाज से सही हो। जैसे आप पार्टनर को रियूजेबल कॉफी मग, इनडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। इको फ्रेंडली गिफ्ट के साथ ही आप प्यार भरा मैसेज भी उन्हें दे सकते हैं।

विज्ञापन
What Is Green Dating And Why It Is Trending In India Among Couples News In Hindi
ग्रीन डेटिंग के आइडियाज - फोटो : istock

पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान है तो किसी हरियाली वाली जगह पर जा सकते हैं। जैसे किसी पार्क में पार्टनर संग जाएं। यहां पेड़ की छाव में चादर बिछाकर एक दूसरे के साथ समय बिताएं। इस दौरान पर्यावरण की खूबसूरती को निहारें और इसे दूषित होने से बचाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed